एक्सप्लोरर

UP: CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, 'यूपी में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती क्योंकि इसे...'

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सकारात्मक बदलाव इसलिए आया है क्योंकि 2017 से जनता ने अच्छी सरकार चुनी और अच्छी सरकारें अच्छा करने के लिए सोचती हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा, पर आज दंगामुक्त व माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है. उन्होंने कहा कि अब उप्र में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती क्योंकि इसे जड़ से उखाड़ दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गोरखपुर में दो ‘कल्याण मंडपम’ (मानबेला व राप्तीनगर विस्तार योजना) का लोकार्पण करने के बाद मानबेला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे.

दोनों कल्याण मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा क्रमशः दो करोड़ 65 लाख तथा 85 लाख रुपये की लागत से कराया गया है. एक बयान के मुताबिक, मानबेला में बने कल्याण मंडपम के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है.

2017 से जनता ने अच्छी सरकार चुनी- योगी आदित्यनाथ

कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सकारात्मक बदलाव इसलिए आया है क्योंकि 2017 से जनता ने अच्छी सरकार चुनी और अच्छी सरकारें अच्छा करने के लिए सोचती हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश, फोर लेन कनेक्टिविटी, बंद खाद कारखाने को दोबारा शुरू करने, नए उद्योग लगवाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, पर आज देश में सबसे ज्यादा निवेश उप्र में हो रहा है तथा बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं.

सीएम ने मानबेला के जिस क्षेत्र में कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया, वह क्षेत्र 2017 तक ‘इंसेफेलाइटिस’ की चपेट वाला माना जाता था. मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस सीजन में इस बीमारी (इंसेफेलाइटिस) से बहुत सारे बच्चे काल के गाल में समा जाते थे.

बीमार मानसिकता का भी इलाज किया- सीएम योगी

पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में सरकार ने इंसेफेलाइटिस और उसके कारकों का इलाज तो किया ही, प्रदेश को बीमार हाल पर छोड़ देने वाली ‘‘बीमार मानसिकता’’ का भी इलाज किया.

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य सरकार एक साल में मुख्यमंत्री राहत कोष से 1100 करोड़ रुपये की मदद गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दे चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget