एक्सप्लोरर

UP News: 'मोदी है तो मुमकिन, केवल भारत का नारा नहीं....', BJP कार्यकारिणी बैठक में बोले CM योगी

BJP Executive Meet: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की चर्चा की और कहा कि उन्होंने जी-20 के साथ सभी देशवासियों को जोड़ने का काम किया है.

UP Politics News: सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि ‘आज मोदी है तो मुमकिन है’ केवल भारत का नारा नहीं, बल्कि वैश्विक मंत्र बन गया है. सीएम योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी (BJP State Executive) की एक दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत की जी-20 (G-20) अध्यक्षता और उत्तर प्रदेश के चार शहरों में होने वाली समूह की बैठकों का जिक्र करते हुए कहा, 'हम सब विजेता के भाव से आगे बढ़ें, हमारे पास अनेक संभावनाएं आएंगी.'

सीएम योगी ने 10 से 12 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट की चर्चा करते हुए कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से इसे आगे बढ़ाएंगे. उत्तर प्रदेश नए निवेश के गंतव्य के रूप में उभरकर सामने आ रहा है. बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता को अपनी टीम के साथ आगे आने की आवश्यकता है.' सीएम योगी ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'दुनिया में जहां भी संकट खड़ा हो रहा है, वहां का हर व्यक्ति उम्‍मीद से पीएम मोदी की ओर देख रहा है. जो नारा 2019 में लगा था कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’, वह आज केवल भारत का नारा नहीं, बल्कि वैश्विक मंत्र बन गया है. जी-20 की अध्यक्षता इसका उदाहरण है.'

मौनी अमावस्या के जरिए विपक्षियों पर वार
सीएम योगी ने आगे कहा, 'मोदी जी ने जी-20 के साथ प्रत्येक भारतवासी को जोड़ने का काम किया है. आगरा, लखनऊ, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर में जी-20 से संबंधित 11 सम्मेलन होने हैं.' भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की विरासत का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा, 'कल आपने प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान को देखा होगा. दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु वहां पहुंचे थे. अगर इस सामर्थ्‍य को पिछली सरकारों ने समझने का प्रयास किया होता और इसे सम्‍मान देने का कार्य किया होता तो उन्हें दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़तीं.' सीएम योगी ने कहा कि विरासत को जो भी सम्मान देगा, समृद्धि उसके लिए द्वार खोलेगी और जो भी उसे अपमानित करेगा, उसे दर-दर की ठोकरें खानी पड़ेंगी.

ये भी पढ़ें -

BSP विधायक उमाशंकर सिंह का बड़ा दावा- 'कांग्रेस के पास कोई जनाधार नहीं, राहुल जनसभा करेंगे तो नहीं जाएगी पब्लिक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget