एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कई प्रोजेक्‍ट किए लॉन्च, शहरवासियों को करोड़ रुपये की दी सौगात

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि हर एक क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हुआ है और इस नएपन के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा. उन्होंने गोरखपुर के लिए सौगातों का एलान किया.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य विकसित भारत बनाने का है. विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा. उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गोरखपुर को विकसित करना होगा. विकसित देश, प्रदेश और जनपद के संकल्प को पूर्ण करने में औद्योगिक निवेश भी आवश्यक है. उन्‍होंने गोरखपुर के लोगों पर सौगातों की बारिश करते हुए औद्योगिक विकास के साथ आवासीय योजना और परियोजनाओं का उपहार दिया. उन्‍होंने कहा कि विकास के साथ लॉ एंड आर्डर अच्‍छी सरकार चुनने का परिणाम है.

गोरखपुर में सौगातों की हुई बारिश

मुख्यमंत्री योगी गीडा के सेक्टर 13 में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र को 1040 करोड़ रुपये वाली 20 परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने गीडा की 650 करोड़ रुपये अनुमानित आय वाली कालेसर आवासीय टाउनशिप योजना को लांच और 300 करोड़ रुपये के निवेश वाली एसडी इंटरनेशनल की प्लास्टिक रिसाइक्लिंग एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट का शिलान्यास किया. 90 करोड़ रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी उन्होंने किया.

सीएम ने स्किल ट्रेनिंग सेंटर राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के पांच छात्रों को नामांकन प्रमाण पत्र भी वितरित किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि औद्योगिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में परिणाम का श्रेय बेहतर कानून व्यवस्था, अच्छी सरकार और अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव को दिया. उन्होंने कहा कि जब नीयत अच्छी होती है तो परिणाम भी अच्छे आते हैं. आज गीडा नई ऊंचाइयों को छू रहा है. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का काम जल्द पूरा हो जाएगा. लखनऊ जाने के लिए दो रूट हो जाएंगे.

रोजगार-नौकरी पर बोले CM योगी

उन्होंने कहा कि गीडा क्षेत्र को औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लिए बीते कुछ वर्षों में तमाम प्रयास हुए हैं. गीडा में वरुण ब्रेवरेज, केयान डिस्टलरीज, सीपी मिल्क, तत्वा प्लास्टिक, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, इंडिया ऑटोव्हील्स, बालाजी प्रोसेसर्स, रूंगटा इंडस्ट्रीज, कपिला कृषि उद्योग, सिंह पेपर प्रोजेक्ट के निवेश का उल्लेख मुख्यमंत्री ने किया. उन्होंने कहा कि सिर्फ इन्हीं निवेश परियोजनाओं से करीब 5000 युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध होगा.

गीडा क्षेत्र में ढेर सारे अन्य उद्योग लग रहे हैं. 25 एकड़ में गारमेंट पार्क, 88 एकड़ में प्लास्टिक पार्क विकसित हो रहा है. 34 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री भी बन रही है. इसके अलावा सरकार 5500 एकड़ भूमि पर धुरियापार में औद्योगिक टाउनशिप बनाने जा रही है. उन्होंने बताया कि हाल में ही नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए प्रस्ताव मिला है. इसके लिए निवेशक को भूमि दिखा दी गई है. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के साथ मोदी ने आवास योजना की घोषणा की थी.

'56 लाख गरीबों को मिले आवास'

देश में अब तक चार करोड़ गरीबों को सिर ढकने के लिए पक्के छत की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. उत्तर प्रदेश में 56 लाख गरीबों को मकान दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अपना पैसा देकर जो लोग आवास पाने के इच्छुक हैं, उनके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण के साथ गीडा ने भी आगे कदम बढ़ाए हैं. गीडा की कालेसर आवासीय परियोजना में हर श्रेणी के लोगों को आवास उपलब्ध हो सकेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी उत्पाद की पैकेजिंग का अपना महत्व है. कोई उत्पाद कितना भी अच्छा हो, अगर उसका बाहरी आवरण ठीक नहीं है तो बाजार की प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएगा. किसी उपभोक्ता की पहली नजर उत्पाद के पैकेज पर पड़ती है. अगर उत्पाद सजा हुआ है तो लोग उसे देखते हैं. उत्पाद की कीमत बढ़ाने के साथ बड़ा बाजार उपलब्ध कराने में भी पैकेजिंग महत्वपूर्ण है. उन्होंने पैकेजिंग के क्षेत्र में नई यूनिट डालने पर एसडी इंटरनेशनल से जुड़े निदेशकों को साधुवाद दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेसर से जंगल कौड़िया बाईपास पहले सपना था, आज हकीकत है. गोरखपुर में एम्स बन चुका है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज का उन्नयन हो चुका है. खाद कारखाना शुरू हो चुका है. गोरखपुर में चार-चार विश्वविद्यालय स्थापित हैं. अभी गत दिनों गोरखपुर के लिए सरकार ने पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्वीकृति दे दी है. बाद में विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा. सहजनवा में अटल आवासीय विद्यालय तो हरपुर में सर्वोदय विद्यालय बन चुका है.

उन्होंने कहा कि हर एक क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हुआ है और इस नएपन के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा. प्रतिभाशाली युवाओं के स्केल को स्किल में बदलने का काम गीडा में स्थापित नाइलिट के स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर से हो रहा है. पहले युवा नौकरी के लिए भटकते थे, अब यही ट्रेनिंग लेकर नौकरी हासिल कर लेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परंपरागत कोर्स के साथ ही स्किल डेवलपमेंट का प्रावधान भी किया गया है. एक युवा पढ़ाई पूरी कर जब बाहर निकलेगा तो नौकरी उसके इंतजार में होगी.

एक तरफ विकास हो रहा है तो दूसरी तरफ आस्था का सम्मान भी हो रहा है. सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या धाम में भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. उन्होंने लोगों से प्रभु रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने का आह्वान किया. गीडा के सेक्टर 13 में एसडी इंटरनेशनल की यूनिट बनने पर करीब साढ़े सात सौ लोगों को रोजगार मिलेगा. 42284 वर्गमीटर में बनने वाली प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट के लिए एसडी इंटरनेशनल की तरफ से 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

इस यूनिट में तीन मेगावाट का सोलर प्लांट भी लगेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लांच हुई गीडा की कालेसर आवासीय टाउनशिप 120 एकड़ में विकसित होगी. इस आवासीय परियोजना में निम्न, मध्यम और उच्च आयवर्ग के लोगों की जरूरत के अनुसार छोटे, मध्यम और बड़े आकार के भूखंड उपलब्ध होंगे. मुख्यमंत्री के हाथों सेक्टर 27, 28 और सेक्टर 11 को 90 करोड़ रुपये के 18 विकास कार्यों का उपहार मिला. सेक्टर 27 और 28 को मिलाकर 35 करोड़ रुपये से अधिक के नौ विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ. सेक्टर 11 में 54 करोड़ रुपये से अधिक के नौ कार्यों का शिलान्यास हुआ.

UP Politics: क्या पिता मुलायम सिंह यादव की सोच के खिलाफ है अखिलेश यादव का ये फैसला? उन्होंने जताया था विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget