एक्सप्लोरर

युवाओं के लिए बड़ी तैयारी में योगी सरकार, पैदा होंगे लाखों रोजगार, हर जिले तक पहुंचेगा फायदा

UP News: यूपी सरकार की योजना है कि आईटीआई और स्किल डेवलपमेंट मिशन मिलकर स्थानीय स्तर पर ऐसे रोजगार पैदा करने वाले कोर्स शुरू करें, जो युवाओं को सीधे नौकरी या स्वरोजगार से जोड़ सकें.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब युवाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि राज्य की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचे और इसमें सबसे बड़ी भूमिका यूपी के युवा निभाएं. इसी दिशा में राज्य सरकार अब कौशल विकास योजनाओं को और मजबूती से लागू कर रही है.

इस काम को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने डेलॉयट इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंसल्टेंसी कंपनी के साथ साझेदारी की है. बुधवार को लखनऊ स्थित यूपी कौशल विकास मिशन कार्यालय में राज्य के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डेलॉयट इंडिया की टीम के साथ समीक्षा बैठक की. मंत्री ने निर्देश दिए कि डेलॉयट आने वाले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करे और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचे.

सरकार की योजना है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और स्किल डेवलपमेंट मिशन मिलकर स्थानीय स्तर पर ऐसे रोजगार पैदा करने वाले कोर्स शुरू करें, जो युवाओं को सीधे नौकरी या स्वरोजगार से जोड़ सकें. अब ट्रेनिंग सिर्फ डिग्री के लिए नहीं होगी, बल्कि युवाओं को ऐसे हुनर सिखाए जाएंगे जिनकी मांग बाजार में है. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं से रैंडम कॉल्स और फील्ड विजिट के जरिए सीधा संवाद किया जाएगा ताकि उन्हें योजनाओं की असल जानकारी मिले और उनकी राय से योजनाओं में सुधार हो.

स्किल मित्र पोर्टल पर अपलोड किया जाए डेटा- कपिल देव अग्रवाल

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘स्किल मित्र पोर्टल’ पर सभी प्रशिक्षित युवाओं का डाटा अपलोड किया जाए जिसमें उनका नाम, ट्रेड और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी हो, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता की रीयल टाइम निगरानी की जा सके. उन्होंने अधिकारियों को मंडल स्तर पर नियमित बैठकें करने और कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को जोड़ने के निर्देश भी दिए. इस दौरान मंत्री ने कुछ प्रशिक्षित युवाओं से मोबाइल पर बातचीत की और फीडबैक लिया. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 के बाद से कौशल विकास को प्राथमिकता दी है. ‘उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन’ (UPSDM) के माध्यम से लाखों युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य है “हर हाथ को हुनर, हर हुनर को काम” देना. अब यह अभियान नई रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे गांव-गांव तक युवाओं को लाभ मिल सकेगा.

'जिन्होंने बेटियों का सिंदूर छीना, उन्हें खानदान खोना पड़ा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले CM योगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget