एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी ने 7 हजार से अधिक ANM को दिया नियुक्ति पत्र, 6 साल में 6 लाख सरकारी नौकरी देने का किया दावा

CM Yogi News: प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने एएनएम कार्यकर्ताओं तारीफ करते हुए कहा कि एएनएम द्वारा फील्ड में अच्छा काम किया जा रहा. उनके प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार देखने को मिला है.

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले सरकार ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) की रफ्तार को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने आज 7 हजार 182 एएनएम (ANM) को नियुक्ति पत्र बांटे. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने 6 साल में 6 लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया है. सीएम ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम सिर्फ मिशन रोजगार ही नही बल्कि मिशन शक्ति से भी जुड़ जाता है. वहीं सीएम योगी ने नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) भी मौजूद रहे.

अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यानाथ ने एएनएम वर्करों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने धैर्य से कार्य लेते हुए धरना प्रदर्शन की जगह इस दिन का इन्तेजार किया. इसमे एक लंबी प्रक्रिया चली है. स्वाभाविक रूप से आपकी भी सीमाएं हैं. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी है और जब कोई प्रक्रिया चलती है बहुत से लोग बाधा डालने का काम करते हैं. लेकिन हमने 6 साल में जो भी भर्ती की उसकी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न की गई. 

अनैतिक गतिविधि में शामिल लोग डाल रहे व्यवधान- सीएम योगी

सीएम योगी ने इस संदेश के जरिये उन लोगों पर तंज कसा जो विभिन्न विभागों में नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अब तक लगभग 6 लाख भर्ती प्रक्रिया पूरी करने जा रहे हैं. लेकिन जिन लोग के अनैतिक कार्य पर हमने प्रहार किया, चयन बोर्ड ने उनकी अनैतिक गतिविधि को रोका वो लोग व्यवधान डालने की कोशिश करते रहे हैं. पहले हाइकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट में आपके पक्ष में फैसला आया. आपमे किसी को सिफारिश की जरूरत नही पड़ी. 

सभी बाधाओं को दूर कर दिया नियुक्ति पत्र- सीएम योगी

कार्यक्रम में संबोंधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 2017 से हमने इस बात को लागू किया कि सबका साथ सबका विकास का भाव जब ईमानदारी से लागू होगा तो सबके विश्वास का प्रतीक होगा. 6 साल में 6 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हम दे रहे हैं और किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में जब कुछ बहनें आकर कहती थीं कि नियुक्ति पत्र दे दिया जाए तो हमें भी लगता था. हमने पहले भी कार्यक्रम तय किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट मे स्टे हो गया. हमने भी सोचा की सभी बाधाओं को दूर कर आपको नियुक्ति पत्र दें.

जल्द इंसेफ्लाइटिस उन्मूलन की करेंगे घोषणा- सीएम योगी

इस दौरान सीएम योगी आदित्यानाथ ने एएनएम के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि, एएनएम द्वारा फील्ड में अच्छा काम किया जा रहा. नेशनल हेल्थ सर्वे के आंकड़े बहुत सकारात्मक हैं. संस्थागत प्रसव काफी बढ़ा है, अनीमिया को नियंत्रित करने, मातृ शिशु मृत्यु दर नियंत्रित करने में सफलता मिली है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक समय मस्तिष्क ज्वर के हजारों बच्चे चपेट में आते थे, 1200- 1500 की मौत होती थी. लेकिन हमने जो प्रयास शुरू किए उससे इंसेफेलाइटिस को समाप्त कर दिया. हम जल्द इंसेफ्लाइटिस उन्मूलन की घोषणा कर देंगे.

ये भी पढ़ें: UP Traffic Challan: यूपी में योगी सरकार ने गाड़ी मालिकों को दी बड़ी राहत, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget