एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी ने बताया किसानों को आय में इजाफा करने का तरीका, रेशम की खेती की दी सलाह

Gorakhpur News: सीएम योगी ने कहा हम दुनिया और खासकर चीन से आने वाले रेशम को रोक सकते हैं. नवाचार और इनोवेशन को पहचानना होगा. रेशम उत्‍पादन के माध्यम से अच्छी आमदनी की जा सकती है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि किसान खेती के साथ में अति‍रिक्‍त आय का स्रोत ढूंढकर अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है. खेती के साथ खेत के मेड़ पर शहतूत उगाकर उसके माध्‍यम से रेशम तैयार कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं. रेशम उत्‍पादन के लिए नेपाल के तराई का ये क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से भी काफी अनुकूल है. उन्‍होंने कहा कि किसानों को रेशम उत्‍पादन के लिए आगे आकर अपनी आय को बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा. रेशम का उत्‍पादन पिछले 15 गुना बढ़ने में 20 वर्ष लगे हैं, तो अगले 4 वर्ष में हम इसे 20 गुना बढ़ाकर 3500 टन तक ले जाएंगे.

गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में रेशम निदेशालय उत्‍तर प्रदेश एवं अनुसंधान प्रसार केंद्र, केन्‍द्रीय रेशम बोर्ड वस्‍त्र मंत्रालय भारत सरकार की आरे से रेशम कृषि मेला का लोकार्पण करने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ किसानों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने यूपी के अलग-अलग जिलों में बने 11.38 करोड़ की लागत से 18 चाकी कीट भवन, 36 सामुदायिक भवन और मशीन शेड का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्‍होंने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से आए रेशम कीट पालन के लिए 10 लाभार्थियों को अनुदान राशि का चेक दिया.  किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रामनवमी का पावन पर्व है. जगतजननी की नौ दिन पूजा के बाद आज रामनवमी का पर्व आपके जीवन में उल्लास भरे यही कामना है. रेशम मेला का आज शुभारंभ किया गया है. समाज के किसी भी तबके को लाभ पहुंच सके. ये हम सभी का फर्ज है. दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग संभावनाएं हैं.

देश में 11 से 12 फीसदी भूमि हमारे पास है. देश की कृषि के 20 फीसदी से अधिक अन्न का उत्पादन हमारे सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है. हमारे यूपी में 9 क्लाइमेट जोन है. अलग-अलग क्लाइमेट जोन में हमारे अन्नदाता फसल उगाते हैं. अन्नदाताओं की आय को बढ़ाने की बात पीएम मोदी ने की थी. खेती करते-करते अतिरिक्त आमदनी खेत के मेड़ पर रेशम के लिए शहतूत लगाने के काम से हो सकता है. रेशम उत्पादन में आपकी बड़ी भूमिका हो सकती है. शहतूत के पेड़ लगाकर 5 साल तक उसकी देखभाल की. उसकी पत्ती निकाल कर रेशम बना सकते हैं. मेहनत करने से क्या कुछ नहीं हो सकता है. यूपी में 350 टन रेशम का उत्पादन होता है. वाराणसी की रेशम की साड़ी प्रदर्शनी में दाम पूछा तो 45 हजार और ढाई लाख की साड़ी है. इसकी डिमांड है.

हिन्दू परिवार रेशम की साड़ी में बेटी को विदा करता है. उस बाजार के लिए रेशम का उत्पादन करना है. वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से देश के अग्रणी राज्य में यूपी को शामिल करने का सरकार प्रयास करना है. रेशम उत्पादन के क्लाइमेटिक जोन को चिन्हित करना है.  नेपाल के तराई से सटी हुई भूमि सबसे उपयोगी है. 600 टन रेशम का उत्पादन इस क्षेत्र में किया जा सकता है. वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर में अच्छा क्लस्टर है. यहां बाजार पूरी तरह से तैयार है.

4 साल में 20 गुना होगा रेशम का उत्पादन

हम दुनिया और खासकर चीन से आने वाले रेशम को रोक सकते हैं. नवाचार और इनोवेशन को पहचानना होगा. रेशम उत्‍पादन के माध्यम से अच्छी आमदनी की जा सकती है. लखनऊ में मेगा टेक्सटाइल पार्क बनने जा रहा है. ये आपके लिए अच्छा अवसर है. जिन भवनों का शिलान्यास हो रहा है, वो समय से पूरा होगा. वहां किसानों को ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्‍ध होगी. रेशम के उत्‍पादन को 15 गुना बढ़ने में 20 वर्ष लगे हैं, तो अगले 4 वर्ष में 20 गुना यानी 3500 टन रेशम का उत्पादन करेंगे. इसके लिए आप सभी को आगे आना होगा.

रेशम उत्‍पादन से परिवार को भी सहारा

इस अवसर पर यूपी के रेशम एवं वस्‍त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने भी किसानों को दक्षिण भारत में निःशुल्‍क ट्रेनिंग लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्‍होंने किसानों को बताया कि वे किस तरह से रेशम उत्‍पादन से अपनी आय को बढ़ाने के साथ परिवार को भी सहारा प्रदान कर सकते हैं. इस अवसर पर अपर मुख्‍य सचिव लघु एवं मध्‍यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग डा. नवनीत सहगल ने भी किसानों को इस क्षेत्र में संभावनाओं के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्‍होंने किसानों को बताया कि सरकार इस क्षेत्र में क्‍या कार्य कर रही है. उनके लिए इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष साधना सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष डा. धर्मेन्‍द्र सिंह, विधायकगण के साथ अन्‍य गणमान्‍य लोग उ‍पस्थित रहे.  

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में राम मंदिर बनेगा बड़ा मुद्दा? तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget