एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के इस जिले में डीएपी खाद को लेकर किसान हैं परेशान, धरने पर बैठे सपा विधायक

Chitrakoot News: चित्रकूट की नवीन गल्ला मंडी के इफको खाद्य केंद्र में आलम यह है कि वहां के कर्मचारी गेट का ताला बंद करके गायब हो गए और गेट के बाहर खड़े किसान खाद के लिए परेशान रहे.

UP Farmer News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की अधिकांश सघन सहकारी समितियों मे सुबह से ही खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं. खाद की मांग बढ़ने के साथ भंडारण अपर्याप्त है. आलम यह है कि किसान खाद के लिए रात में खाना पीना लेकर आते है और सहकारी समिति के बाहर ही खुले आसमान व पेड़ों के नीचे सोने को मजबूर रहते हैं. इसके बावजूद किसानों को आसानी से खाद नहीं मिल पाती है. सहकारी खाद्य केंद्रों में पूरे दिन किसानों की भीड़ उमड़ी रही है, भीड़ अधिक होने की वजह से धक्का-मुक्की की स्थिति‌ बन जाती है.

इस दौरान लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है. अगर वितरण व्यवस्था में सुधार न हुआ तो किसानों को और भी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं. किसानों को लंबी लाइन लगाकर खाद के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. व्यवस्थित ढंग से वितरण न होने से किसानों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं. धक्का-मुक्की के बीच कई घंटों के इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है. इन दिनों गेहूं की फसल की बुआई में तेजी आने से डीएपी खाद की मांग बढ़ी है.

चित्रकूट के नवीन गल्ला मंडी के इफको खाद्य केंद्र में आलम यह है कि वहां के कर्मचारी गेट का ताला बंद करके गायब हो गए और किसान खाद के लिए परेशान रहे. किसानों का आरोप है खाद अंदर रखा है फिर बी कर्मचारी खाद वितरण नहीं कर रहे हैं.

किसानों की खाद की  समस्या को लेकर चित्रकूट कर्वी सदर से सपा विधायक अनिल प्रधान भी किसानों के साथ चित्रकूट के गल्ला मंडी में डीएपी खाद को लेकर धरने में बैठ गए. इस पूरे मामले को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान का कहना है कि किसानों के साथ जिला के अफसर लगातार तानाशाही रवैया अपना रहे हैं. ऐसे में जनपद में किसानों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वह गलत है. सरकार दावा कर रही है कि किसानों को समय में खाद मिल रही है. वहीं चित्रकूट में किसान रात्रि 2:00 बजे से लाइन में खड़े हैं लेकिन उनको खाद नहीं मिल पा रही है ऐसे में जब तक किसानों को खाद नहीं मिल पाएगी तब तक मैं धरने पर बैठा रहूंगा.

Ghaziabad News: गाजियाबाद की ATS सोसाइटी में मिला युवती का शव, दोस्त के फ्लैट में रह रही थी छात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget