एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने मुसलमानों को बताया सपा का गुलाम, कहा- अखिलेश यादव को चाहिए...

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी क मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुस्लिमों को सपा का गुलाम बताया और कहा कि ये दल नफरत करना सिखाते हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजभर ने समाजवादी पार्टी क मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुस्लिमों को सपा का गुलाम बताया और आरोप लगाया कि सपा की मुस्लिम वोटरों को इस्तेमाल करती है. मुसलमान वोटर समाजवादी पार्टी के ग़ुलाम हैं. उनके नेता भी सपा के ग़ुलाम हैं वो कभी उनके हक की बात नहीं करते. बस उन्हें नफरत करना सिखाते हैं. 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी खुद को उनका हितैषी बताती है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुसलमान के बेटे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें. जो मुसलमान नेता उनकी पार्टी में हैं, वे गुलाम हैं. उन्हें अपने हक की बात करनी चाहिए. राजभर ने कहा कि "मुसलमान समाजवादी पार्टी के ग़ुलाम हैं उनके नेता भी सपा के ग़ुलाम हैं. वो लोग हक की बात नहीं करते, शिक्षा की बात नहीं करते.. रोज़गार, अमन-चैन की बात नहीं करते हैं. हमेशा नफ़रत की बात होती है."

सपा के गुलाम हैं मुसलमान
राजभर ने कहा कि मुसलमान अगर मोहम्मद साहब को मानता है तो उनका पैगाम भाईचारा और मोहब्बत का है. लेकिन, ये नफरत करते हैं और वो उन्हें नफरत सिखाते हैं. कांग्रेस क्या सिखाती है, सपा सिखाती है बसपा नफरत सिखाती है. ये सब राजनीतिक दल इनके मन में नफरत भरते हैं.  उन्होंने कहा कि ये राजनीति दल मुस्लिम में बीजेपी के खिलाफ नफरत भरते हैं जबकि ऐसा नहीं है. 

राजभर ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार देश में एनडीए की सरकार में 51 मुस्लिम बच्चे आईएएस हुए हैं. ये काम पहले कांग्रेस, सपा या बसपा भी कर सकती थी लेकिन, ये लोग उन्हें समझाते हैं कि बीजेपी मुस्लिमों की दुश्मन हैं. अगर दुश्मन हैं तो इतने बच्चे परीक्षा कैसे पास कर गए.  ये पहली बार नहीं है जब राजभर ने सपा पर मुस्लिमों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोपा लगाया है. वो अक्सर इस मुद्दे को लेकर सपा मुखिया को आड़े हाथों लेते रहते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget