एक्सप्लोरर

UP Politics: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया अडानी का समर्थन, कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की बी टीम

Bareilly News: मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोगों से 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रहा है.

Dharampal Singh Bareilly Visit: बरेली पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. हालांकि, इस दौरान वे अडानी का समर्थन करते नजर आए. उन्होंने कहा कि अडानी भारत के व्यापारी हैं, इसलिए कांग्रेस विरोध कर रही है. कांग्रेस अमेजन और बड़ी-बड़ी कंपनियों का विरोध नहीं करती. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जब कांग्रेस पहली बार सत्ता में आई थी तो जनसंघ ने उसे अंग्रेजों की बी टीम बताया था अब वह दिख रहा है.

बरेली के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. अडानी पर चल रहे विवाद पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि अडानी भारत के व्यापारी हैं, उनके बारे में तो याद आ रहा है. लेकिन, अमेजन और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों पर कांग्रेस कोई टिप्पणी नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बारे में जनता सब जानती हैं. वह क्या कहना चाहते हैं और क्या हो रहा है, यह सब समझ में आ रहा है. देश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है आगे भी रखेगी. जनता ने मन बना लिया है, 2024 में भी मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे.

कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की बी टीम
उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सबने मिलकर लड़ी. तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ. आजादी के बाद पहली बार देश में कांग्रेस का राज हुआ. पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो जनसंघ और बड़े नेताओं सभी ने कहा कांग्रेस अंग्रेजों की बी टीम है. कांग्रेस कोई अलग नहीं है. यह अंग्रेजों की पार्टी है. इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया, कांग्रेस मुक्त भारत.

नेता नहीं, संत महात्मा देते हैं देश को दिशा
राहुल गांधी के ठग वाले बयान का अखिलेश यादव के समर्थन करने के सवाल पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश को दिशा देने का काम राजनेता नहीं करते. उन्होंने कहा कि देश के दिशा देने का काम संत और महात्मा करते है. हमारी व्यवस्था ऋषि और कृषि पर है. ऋषि जीवन जीने की दिशा तय करते हैं और किसान पेट भरने को भोजन पैदा करते हैं. ये जो हमारी दो परंपराएं हैं, इनकी आलोचना असंभव है. उन्होंने कहा कि बिना विचार के मनुष्य मनुष्य नहीं रहता, वह जानवर के समान हो जाता है.

14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील 
धर्मपाल सिंह लोगों से 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन काउ हग डे मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रहा है. दुनिया के देशों से व्यापारी यूपी आ रहे हैं. उद्यमियों को योगी जी के कारण भरोसा हुआ है. यूपी की कानून व्यवस्था भी चाक-चौबंद है.

Mau News: मरीजों से पर्ची लेकर बाहर से दवाई खरीदने का बनाते थे दबाव, पुलिस ने दो दलाल किए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget