एक्सप्लोरर

खैर से बसपा प्रत्याशी डॉ. पहल सिंह ने भरा पर्चा, उपचुनाव में किया जीत का दावा

UP By Election 2024: अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से बसपा डॉक्टर पहल सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है.  डॉक्टर पहल ने स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा को अपना मुद्दा बताया.

UP ByPolls 2024: अलीगढ़ के खैर विधानसभा में होने वाला उपचुनाव हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है. आजाद समाज पार्टी ने नितिन कुमार चौटेल को अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा था, लेकिन इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंद्र दिलेर को मैदान में उतार कर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया. वहीं समाजवादी पार्टी ने भी चारू कैन पर भरोसा जताया है, जबकि चुनावी दंगल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी पीछे नहीं रही और उन्होंने डॉ. पहल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया. इन सभी प्रत्याशियों की मैदान में उपस्थिति ने खैर विधानसभा के इस उपचुनाव को और भी रोचक बना दिया है.

बसपा के जिलाध्यक्ष मोरध्वज कुशवाहा ने डॉ. पहल सिंह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और एक वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं. उनकी समाज में भी अच्छी पकड़ है और इन खूबियों को देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें टिकट दी है.

चुनावी इतिहास की बात की जाए तो डॉ. पहल सिंह का नाम खास है. वे पहले व्यक्ति हैं जो अपने परिवार से चुनाव लड़ रहे हैं. वे 2018 में नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए और बामसेफ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं. उनका राजनीति में प्रवेश 2018 में ही बसपा से हुआ था. डॉ. पहल सिंह महानगर के स्वर्ण जयंती नगर में 1985 से रह रहे हैं और अब इस चुनाव में अपने राजनीतिक करियर को एक नया मोड़ दे रहे हैं.

डॉक्टर पहल सिंह ने किया जीत का दावा
इस प्रकार, खैर विधानसभा का यह उपचुनाव विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला बनता जा रहा है, जिसमें हर कोई अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहा है. खैर विधानसभा में नामांकन करने पहुंचे डॉक्टर पहल ने स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा को अपना मुद्दा बताया और विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया.

ये भी पढे़ं: 'भगवान पूजा की आत्मा को शांति दे...', जिंदा पत्नी का श्राद्ध कर युवक ने रचाई दूसरी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget