एक्सप्लोरर

यूपी से RSS ने पूरे देश में भेजा एक खास संदेश! सरसंघचालक मोहन भागवत ने दिया ये 'टास्क'

RSS Meeting in Mathura: RSS कार्यकर्ताओं को संघ के एजेंडे को निचले स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और सभी पदाधिकारियों से संघ का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया है.

RSS Meeting in Mathura: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता लाने के प्रयास को निचले स्तर तक ले जाने और संघ का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. मथुरा जिले में परखम गांव स्थित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की औपचारिक बैठक के बाद रविवार को क्षेत्र तथा प्रांत प्रचारकों की बैठक हुई.

आरएसएस सूत्रों के अनुसार सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बैठक में क्षेत्र तथा प्रांत स्तर के प्रचारकों को अगले वर्ष के लक्ष्य दिए. सोमवार को वह कार्यकारी मंडल के सदस्यों के बीच आर्थिक पक्ष पर विचार प्रकट करेंगे.

संघ ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

सूत्रों के अनुसार रविवार की बैठक में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत तथा सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की उपस्थिति में कार्यकारी मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी 11 क्षेत्र तथा 46 प्रांत प्रचारकों को संघ के एजेंडे (पंच परिवर्तनों के माध्यम से हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता लाने के प्रयास) को निचले स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी और सभी पदाधिकारियों से संघ का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया.

पदाधिकारियों को कहा गया कि वे अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में तय हुए मुद्दों के अनुसार कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के पंच परिवर्तन का संदेश गांव-गांव, नगर-नगर तक पहुंचाएं और लोगों को उनका अनुपालन करने के लिए प्रेरित करें.

यह भी कहा गया कि पदाधिकारियों को शताब्दी वर्ष के लिए तय किए गए संगठनात्मक लक्ष्य भी हासिल करने हैं. सभी प्रचारकों को इन लक्ष्यों को पूरा करने के गुर भी सिखाए गए कि कैसे उन्हें 100वें स्थापना दिवस (2025 की विजयादशमी) तक इन योजनाओं को पूरी तरह से साकार करके दिखाना है.

टोलियां बनाकर पहुंचाएंगें संघ संदेश

संघ सूत्रों के अनुसार संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक 25 तथा 26 अक्बटूर को संपन्न हुई जिसमें कुल 386 पदाधिकारियों ने भाग लिया. संघ प्रमुख इस बैठक से एक सप्ताह पूर्व से ही यहां पहुंच गए थे और लगातार अलग-अलग टोलियों के रूप में कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके स्तर पर किए गए कार्यों का वृत्त जानकर उन्हें आगामी लक्ष्यों के लिए मार्गदर्शन किया.

सूत्रों के मुताबिक 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रचारकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जहां 31 संगठनों के 554 प्रचारक भाग लेंगे। इस वर्ग में भी सर संघचालक, सरकार्यवाह सहित संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे. 

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार एक्टिव, प्रयागराज के मंदिरों में हो रहा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget