एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में संजय निषाद को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सीएम योगी संग करेंगे कदम ताल

UP Bypoll Election 2024: यूपी उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर ली है. सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों और एनडीए के सहयोगियों को जिम्मेदारी दी गई है.

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का घमासान अब अपनी आखिरी दौर में पहुंच गया है. ऐसे में बीजेपी ने सभी सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है. वहीं यूपी उपचुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज निषाद पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. संजय निषाद सीएम योगी के साथ चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे. 

सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी से उपचुनाव का प्रचार शुरू करेंगे. मुख्यमंत्री सभी सीटों पर 3 दिन में 9 जनसभाएं करेंगे. सीएम योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक में चुनाव प्रचार करेंगे. उनके साथ ही यूपी सरकार के कई बड़े मंत्रियों और सहयोगी दलों के नेताओं को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है. ताकि लोगों में एनडीए की एकजुटता का मैसेज भी दिया जा सके. 

सीएम योगी सभी सीटों पर करेंगे जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन 8 नवंबर, 9 नवंबर और 11 नवंबर को नौ जनसभाएं करेंगे. यानी हर दिन वो तीन विधानसभाओं में जनसभा करेंगे और बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम योगी 8 नवंबर को गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जनसभा करेंगे. जबकि 9 नवंबर को सीसामऊ, करहल और खैर में जनसभा करेंगे. इसके अलावा 11 नवंबर को कटेहरी, फूलपुर और मझवा में मुख्यमंत्री की जनसभाएं होंगी. 

सीएम योगी के अलावा प्रभारी मंत्रियों को भी अपनी प्रभार वाली सीटों पर प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं. इन सभी को स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर काम करने और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी होगी. रणनीति के तहत फूलपुर में मंत्री राकेश सचान, मंत्री दयाशंकर सिंह प्रवास करेंगे.  

संजय निषाद ने दी ये जिम्मेदारी
कटेहरी विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निषाद पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को दी गई है. उनके साथ स्वतंत्रदेव सिंह और दयाशंकर मिश्र भी चुनाव प्रचार करेंगे. कुंदरकी में जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, गुलाब देवी प्रचार करेंगीं जबकि गाजियाबाद में सुनील शर्मा, बृजेश सिंह, कपिल देव अग्रवाल प्रचार करेंगे.  

खैर विधानसभा सीट पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, करहल में जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, अजीत पाल, सीसामऊ में मंत्री सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल प्रवास करेंगे. इसके साथ ही सीसामऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की भी तैनाती की गई है. मंझवा में अनिल राजभर, आशीष पटेल, रविंद्र जायसवाल प्रचार करेंगे तो वहीं मीरापुर में मंत्री अनिल कुमार, सोमेंद्र तोमर और केपी मलिक को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget