एक्सप्लोरर

UP Bypoll: उपचुनाव से पहले सपा सांसद का आरोप, कहा- यूपी में BJP नहीं बल्कि सरकार और अधिकारी लड़ रहे चुनाव

Bhadohi News: सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजकर उपचुनाव कराना चाहती है.

Bhadohi News: यूपी उपचुनाव के बीच जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी विधायकों को जेल भेजकर उपचुनाव कराना चाहती है. इसीलिए सपा विधायक निशाने पर है. इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग पर कहा कि भारत से जातियों को खत्म कर देना चाहिए, जिससे सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, जातियां ही समस्याओं की जड़ है. 

लोकसभा में संसदीय दल के उप नेता बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमको सबसे पहले देश की तमाम व्यवस्था को सुधारने के लिए सबसे पहले जातियां खत्म करनी होगी. अगर जातियां खत्म हो गई तो सारी समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाएगा. जब तक जातियां रहेंगी तब तक रिजर्वेशन रहेगा. बाबा साहब अंबेडकर ने सामाजिक और शैक्षिक आधार पर इस रिजर्वेशन को बनाया था और आज आर्थिक आधार पर रिजर्वेशन दिया गया है जो असंवैधानिक है.

सपा सांसद ने साधा बीजेपी पर निशाना
उन्होंने कहा कि इसलिए हम जातिगत जन गणना की मांग कर रहे है ताकि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी तो उसको उतना सम्मान और अधिकार मिलेगा. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में बीजेपी नहीं सरकार उपचुनाव लड़ रही है. मिर्जापुर में बीएलओ को ही बदल दिया गया क्योंकि वो किसी खास जाति का था. 

सपा सांसद ने कहा कि जहां उप चुनाव है वहां यादव और मुस्लिम समुदाय के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों और पुलिस वालों को अन्यत्र जगह भेजा जा रहा है. इसका सीधा मतलब है कि सरकार खुद ही डरी हुई है. यूपी में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि यूपी सरकार और उसके सरकारी कर्मचारी अधिकारी और पुलिस वाले चुनाव लड़ रहे हैं. इस चुनाव में धांधली की शुरुआत हो चुकी है बावजूद इसके हम सभी लोग मजबूती से चुनाव मैदान में लगे हुए हैं. 

इस दौरान जब सपा सांसद से विधायक जाहिद बेग पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में चूर है. विपक्ष के सांसदों, विधायकों और नेताओं कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से फंसा कर जेल भेज रही है. बीजेपी जुल्म ज्यादा कर रही है विपक्ष को डरा धमका रही है. इरफान सोलंकी को फंसाकर उनकी सदस्यता ले ली गई. रामपुर से आजम खान साहब को ऐसा फंसाया कि वो भी जेल में बंद है. बीजेपी विपक्ष के विधायकों को फंसा कर उन्हें जेल भेज उनकी सदस्यता को खत्म कराकर उपचुनाव कराना चाहती है. 

Exclusive: कांग्रेस और सपा के बीच नाराजगी के सवाल पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget