एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: सपा और कांग्रेस के बीच कैसे होगा सीटों का बंटवारा, डिंपल यादव ने दिया जवाब

UP Politics: उत्तर प्रदेश की 10 जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की सभी सियासी दलों में आरोप- प्रत्यारोप तेज हो गया है. इसी कड़ी में सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर निशाना साधा है.

UP News Today: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में है. सपा सांसद डिंपल यादव ने जीत का दावा करते हुए कहा कि लोगों ने मुद्दों के आधार पर परिवर्तन का मन बना लिया है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. हमें बहुत अच्छा परिणाम मिलने वाला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किस पार्टी के हिस्से में कौन सी सीट जाएगी. अयोध्या में जनता ने समाजवादी पार्टी जो जिताने का काम किया है. ऐसे में मुझे लगता है कि लोग धर्म को राजनीति से दूर रखते हुए आम मुद्दों पर परिवर्तन चाहते हैं.

डिंपल यादव ने लगाए गंभीर आरोप
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. साथ ही सूबे में कानून अपना इकबाल खो चुका है. समाज के निचले तबकों के लोगों पर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का पूरा शासन और प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है. जो इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल का रास्ता दिखाया जाता है.

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा,"मैं समझती हूं कि बीजेपी सरकार को आरक्षण, बेरोजगारी और नौकरियों की बात करनी चाहिए. दस साल बीजेपी को सरकार में आए हो गए, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं. हम जातिगत जनगणना की जो बात करते आ रहे हैं. मैं समझती हूं उनको मुहर लगाने का कम करना चाहिए."

'अयोध्या में बीजेपी को हार की टीस'
दूसरी तरफ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक कार्यक्रम में कहा है क‍ि लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार की टीस मुझे भी है. मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में टिकट चाहे जिसे मिले, लेकिन जीत बीजेपी की होगी. 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "सपा इन दिनों मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. जब आंख खुलेगी, तो हकीकत कुछ ओर दिखेगा. सपा इस प्रदेश के लिए खतरा बन चुकी है. ऐसे में मैं जनता से इसे समाप्तवादी पार्टी बनाने की अपील करता हूं."

इस सीटों पर होगा उपचुनाव
आपको बता दें कि गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं. एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण खाली हुई है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्चिंग, बैठक से प्रजेंटेशन तक जानें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget