एक्सप्लोरर

सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्चिंग, बैठक से प्रजेंटेशन तक जानें पूरा कार्यक्रम

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लेंगे. दोपहर 1:35 बजे से 2:05 तक का सीएम के लिए आरक्षित रखा गया है.

CM Yogi Prayagraj Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ का महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री प्रयागराज में करीब सवा छह घंटे तक रहेंगे, जिसका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है. वह सुबह 10 बजे प्रयागराज आएंगे. हेलीपैड से संगम नोज जाएंगे इसके बाद संगम दर्शन और गंगा पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री अक्षय वट, पातालपुरी और सरस्वती कूप का दर्शन और स्मार्ट सिटी से हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद सीएम योगी बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन और कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण करेंगे. 10:45 बजे पर सीएम योगी हनुमान मंदिर से परेड स्थित बैठक स्थल के लिए रवाना होंगे. 

परेड में सीएम योगी अखाड़ा परिषद के साधु संतों के साथ बैठक करेंगे. यहां पर सीएम योगी महाकुंभ 2025 के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में तैयार लघु फिल्म भी देखेंगे. सीएम सभी 13 अखाड़ों के एक-एक प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. खाक चौक, दंडीबाडा, आचार्य बाड़ा और प्रयागवाल के दो-दो प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे.

क्या है कार्यक्रम
दोपहर 12:05 पर सीएम योगी बैठक स्थल से आई ट्रिपल सी सभागार पहुंचेंगे. यहां पर सीएम योगी महाकुंभ 2025 के कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 का 'लोगो' जारी करेंगे. सीएम योगी महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल एप को भी लॉन्च करेंगे.

इसके अलावा संस्थाओं को जमीन और सुविधाएं दिए जाने के लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे. महाकुंभ के प्रबंधन और कार्यों की अब तक की प्रगति का प्रस्तुतीकरण मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव द्वारा किया जाएगा. महाकुंभ के मौके पर पुलिस विभाग द्वारा यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का प्रजेंटेशन होगा.

महाकुंभ के मौके पर सीएम योगी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लेंगे. दोपहर 1:35 बजे से 2:05 तक का सीएम के लिए आरक्षित रखा गया है. दोपहर 2:05 बजे पर सीएम योगी आई ट्रिपल सी सभागार से निकलकर महर्षि भारद्वाज आश्रम जाएंगे. इसके बाद भारद्वाज आश्रम में निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे.

हापुड़ में ईदगाह पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम, पुलिस की सूझ-बूझ से माहौल खराब होने से टला

जानें पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री निर्माणाधीन आईईआरटी सेतु का निरीक्षण करेंगे. वहीं 2:30 बजे शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज जी से भेंट वार्ता करेंगे. सीएम 3:10 बजे लेप्रोसी रोड चौराहा से नैनी रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद नैनी रेलवे स्टेशन रोड से छिवकी रेलवे स्टेशन रोड का भी निरीक्षण करेंगे.

सीएम योगी छिवकी रेलवे स्टेशन रोड से 3.45 बजे आदि वेणी माधव मंदिर अरैल जाएंगे. यहां पर सीएम योगी आदि वेणी माधव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और निरीक्षण करेंगे. वह तकरीबन सवा छह घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे. शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों की तारीखों का भी औपचारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं. 

उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी साधु संतों की मांग को मंजूर करते हुए पेशवाई और शाही स्नान जैसे शब्दों को बदलकर इसकी जगह कोई नया नाम दे सकते हैं. सीएम योगी शाम सवा चार बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget