एक्सप्लोरर

UP By poll: यूपी में कांग्रेस ने तेज की उपचुनाव की तैयारी, सभी दस सीटों पर नियुक्त किए पर्यवेक्षक

UP By poll 2024: उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाला विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी दस सीटों पर अपने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. इनमें पांच सांसद और पूर्व मंत्री व विधायक हैं.

UP By poll 2024: उत्तर प्रदेश के दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. समाजवादी पार्टी ने जहां 6 सीटों पर पार्टी के पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अब सभी दस सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. इनमें छह कांग्रेस के सांसद है और बाकी सीटों पर पूरेव मंत्री और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है. 

यूपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी को छोड़कर बाकी सभी पांच सांसदों को अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी दी है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक अमेठी लोकसभा सीट से सांसद किशोरीलाल शर्मा को कानपुर की सीसामऊ सीट का प्रभारी बनाया गया है. जबकि मीरापुर सीट की जिम्मेदारी सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को दी गई है.   

कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर नियुक्त किए पर्यवेक्षक
इनके अलावा सीतापुर सीट से सांसद राकेश राठौर को कुंदरकी सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. गाजियाबाद सीट का पर्यवेक्षक बाराबंकी सीट से सांसद तनुज पुनिया होंगे. मझवां सीट का पर्यवेक्षक विधायक वीरेंद्र चौधरी, फूलपुर सीट के पर्यवेक्षक प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमन सिंह बनाए हैं. कटेहरी सीट की ज़िम्मेदारी बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी को दी गई है. 

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है, खैर सीट के लिए पूर्व विधायक राजकुमार रावत और करहल सीट के लिए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को प्रभारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी छह सीटों पर पार्टी के दिग्गजों को उतार दिया है और इन सीटों को जिताने की जिम्मेदारी उन नेताओं को दी गई है. 

सपा ने मिल्कीपुर सीट पर फैजाबाद सीट से सांसद अवधेश प्रसाद और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया है.  ये सीट अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद ही खाली हुई है. जबकि कटेहरी सीट की जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने अपने चाचा और पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव को दी है. मझवां सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह, करहल सीट पर पूर्व मंत्री चंद्रदेश यादव, फूलपुर सीट पर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ सीट पर विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है. 

पति ने REEL बनाने से किया मना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget