एक्सप्लोरर

UP Bypolls: सीट शेयरिंग पर BJP आलाकमान से मिलना चाहते हैं संजय निषाद, बनेगी बात?

UP News: यूपी में उपचुनाव के बीच बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है. सोमवार को सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी हुई थी.

UP By Election: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की आहट को देखते हुए बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारी को तेज कर दी है. इसी कड़ी में सोमवार (7 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ.

सूत्रों ने बताया कि बैठक में सभी नौ सीटों के लिए कुल 27 नामों के पैनल को फाइनल किया गया. इस पैनल को दिल्ली भेजा जाएगा. अंतिम फैसला वहीं से होगा. जबकि मीरापुर सीट आरएलडी के खाते में देने का भी फैसला किया गया है. वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को सीट देने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है.

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद नाराज?

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बीजेपी के इस कदम से नाराज़ बताये जाते हैं, संजय निषाद दो सीटों पर लड़ने को लेकर अड़ गये हैं. इस बीच खबर है कि यूपी बीजेपी के इस फ़ैसले से नाराज़ संजय निषाद बीजेपी हाईकमान से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं. इसके लिये वो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जेपी नड्डा से मिलना चाहते हैं. सूत्रों की मानें तो उपचुनाव में सारा दारोमदार CM योगी आदित्यनाथ पर है और CM योगी संजय को सीट नहीं देना चाहते हैं और आंतरिक बैठक में उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा है कि वो संजय निषाद से बात करेंगे और उन्हें समझा लेंगे.

पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कही ये बात

 बता दें कि, इससे पहले पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने मंझवा और कटेहरी सीट को लेकर कहा था कि, यदि ये सीट निषाद पार्टी को नहीं मिलती है तो बीजेपी को निषाद के विरोध का सामना चुनाव में करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि, यूपी में निषाद की संख्या बहुत ज्यादा है कटेहरी और मंझवा विधानसभा में और मंझवा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में  24.75 फीसदी निषाद आबादी है. निश्चित तौर पर इससे नाराजगी होगी और बीजेपी को इसका सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढे़ं: Maha Kumbha 2025: महाकुंभ के लिए रेलवे ने जारी किया टोल फ्री नंबर, 22 भाषाओं में श्रद्धालु ले सकेंगे जानकारी

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget