एक्सप्लोरर

Maha Kumbha 2025: महाकुंभ के लिए रेलवे ने जारी किया टोल फ्री नंबर, 22 भाषाओं में श्रद्धालु ले सकेंगे जानकारी

UP News: प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले को रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशनों में 22 भाषा में अनाउंसमेंट कराया जाएगा.

Maha Kumbha 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ (Maha Kumbha 2025) को लेकर रेलवे ने खास तैयारी की हुई है. यह पहला मौका है जब श्रद्धालुओं की मदद के लिए रेलवे ने टोल फ्री नंबर जारी किया है. इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और मेला क्षेत्र में रेलवे की तरफ से 22 भाषाओं में अनाउंसमेंट कराया जाएगा, ताकि देश के किसी भी हिस्से से आने वाले श्रद्धालु अपनी क्षेत्रीय भाषा में ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी हासिल कर सकें. 

आस्था के इस मेले के लिए रेलवे ने नौ सौ से ज्यादा ट्रेनें चलाने की भी तैयारी की है. श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रास्ता बताने व जरूरी जानकारी देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकारी वालेंटियर्स की तैनाती की जा रही है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहली बार एआई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा.

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर जारी
रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने आज एक कार्यक्रम में टोल फ्री नंबर जारी किया. यह टोल फ्री नंबर 1800 4199 139 है. यह टोल फ्री नंबर एक नवंबर से काम करना शुरू करेगा. इस टोल फ्री नंबर पर लोग 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर जानकारी हासिल कर सकेंगे. इस नंबर पर मुख्य रूप से महाकुंभ के लिए रेलवे के इंतजामों के साथ ही कुंभ के बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी. इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर इस बार 22 भाषाओं में उद्घोषणा कराई जाएगी.

कब-कब हैं मुख्य स्नान पर्व
कब-कब हैं मुख्य स्नान पर्व

डीआरएम हिमांशु बडोनी  के मुताबिक रेलवे ने इस बार के महाकुंभ के लिए नौ सौ से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है. इसके अलावा इतनी रेक तैयार रखी जाएगी कि भीड़ बढ़ने पर फौरन ट्रेन तैयार कर उसे किसी दिशा में रवाना कर दिया जाएगा. हर घंटे पचास से साठ हजार यात्रियों को भेजने की व्यवस्था रहेगी.

यात्रियों की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए भी इस पर कई खास प्लान तैयार किए गए हैं. पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा. हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा कई ट्रेनों में आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन रहेंगे ताकि इंजन बदलने की वजह से ट्रेन को ज्यादा देर तक रुकना ना पड़े.

ये भी पढ़ें: UP By Poll: सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी का दावा- BJP से त्रस्त है जनता, फूलपुर में दौड़ेगी 'साइकिल'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget