एक्सप्लोरर

UP ByPolls में फूलपुर सीट पर गरमाई सियासत, बीजेपी कैंडिडेट के लिए वोट मांग रहीं सपा विधायक, तस्वीर वायरल

UP ByPolls 2024: यूपी में सियासत के रंग अनोखे हैं. 9 सीटों के उपचुनाव में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने कुछ अलग ही संदेश दिया है.

UP ByPolls 2024: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सियासत गरमा गई है.  अखिलेश यादव की पार्टी की महिला विधायक पूजा पाल बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहीं हैं.पूजा पाल समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाली कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं. पूजा पाल खुलकर बीजेपी के समर्थन में आ गई हैं वह बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांग रही है.

उन्होंने इसी साल हुए राज्यसभा चुनाव में भी क्रास वोटिंग कर बीजेपी को समर्थन किया था इसके बाद कई बार वह सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात कर चुकी हैं. कुछ महीनों पहले अपने पारिवारिक मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था.

सियासी हलकों में पूजा पाल के बीजेपी से नजदीकियों के कयास लगाए जा रहे थे. फूलपुर उपचुनाव में सपा विधायक पूजा पाल खुलकर बीजेपी के समर्थन में चुनाव मैदान में उतर गई  हैं.पूजा पाल के बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. एक वीडियो में पूजा पाल ने कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया इसलिए मैं भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रही हूं.

यूपी की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होगा या नहीं, आज हो जाएगी तस्वीर, 10 बजे आ सकता है कोर्ट का फैसला

कौन हैं पूजा पाल?
वीडियो में उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पति राजू पाल की हत्या के आरोपी माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के खिलाफ सीएम योगी ने ही कड़ी कार्रवाई की थी. 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज के शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. सपा विधायक पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं. उनके पति की हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था. इस मामले में पूजा पाल को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी हालांकि अतीक और अशरफ की हत्या हो चुकी है.

लेकिन राजू पाल हत्याकांड में शामिल कई हत्यारोपियों को सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सजा भी सुनाई है. राजू पाल के हत्यारोपियों को सजा दिलाने में यूपी की योगी सरकार ने पूजा पाल की मदद की थी जिसके बाद पूजा पाल का झुकाव राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर हुआ था.

पूजा पाल ने प्रयागराज की जिस फूलपुर विधानसभा सीट पर प्रचार किया है, वहां आज सपा मुखिया अखिलेश यादव को जनसभा को संबोधित करना है. हालांकि पूजा पाल आज और कल यानी 14 और 15 नवंबर को मिर्जापुर की मझवा सीट पर प्रचार करेंगी. पूजा पाल के फुफेरे भाई उमेश पाल की पिछले साल उनके दो सरकारी गनर के साथ हत्या की गई थी.इन तीन हत्याओं का आरोप भी माफिया अतीक और उसके परिवार पर लगा था. इसी मामले में पुलिस कस्टडी के दौरान माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हो गई थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget