एक्सप्लोरर

UP By Poll2024: मीरापुर के चुनावी रण में योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 'सपा का गुंडाराज देख चुकी है जनता'

By Poll 2024: योगी सरकार के राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जनता सपा का गुंडाराज देख चुकी है.

UP By Election 2024: मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी समाजवादी पार्टी पर हमलावर होती जा रही है. मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री और यूपी के राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ी बात कह डाली. उन्होंने कि 2017 से पहले का समजावादी पार्टी का गुंडाराज जनता देख चुकी है आगे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. यूपी के उर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर सपा पर बेहद हमलावर नजर आए. 

उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को कई बार मौका दिया, लेकिन सपा परिवार तक ही सीमित रही और यूपी का विकास रोकने का काम किया. 2017 से पहले यूपी में विकास दिखता नहीं था, लेकिन अब यूपी विकास के पायदान पर स्पीड से आगे बढ़ रहा है. महिलाएं कहीं भी किसी भी वक्त आ जा सकती हैं और यूपी का व्यापारी खुशहाल है. अब यूपी में इन्वेस्ट करने के लिए लोग तेजी से कदम बढ़ा रहें हैं, जबकि सपा सरकार में तो गुंडों का राज था और व्यापारी और महिलाएं असुरक्षित थी.

सुम्बुल राणा को सपा से टिकट देने पर कही बड़ी बात
समाजवादी पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा का टिकट दिया है. सुम्बुल राणा बसपा के बड़े नेता और उत्तराखंड के प्रभारी पूर्व राज्य सभा सांसद मुनकाद अली की बेटी हैं. बसपा ने यहां से शाह नजर और सांसद चंद्रशेखर आजाद की आसपा ने जाहिद हसन को टिकट दिया है. कादिर राणा का बड़ा नाम है और सपा इसलिए अपनी जीत का बड़ा दावा कर रही है. इस पर उन्होंने कहा कि, बड़े नाम से और किस राजनीतिक घराने से हैं आप, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, यहां लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी है और वही तय करती है कि आखिर कहां पर कौन चुनाव जीतेगा.

यूपी के उर्जा राज्य मंत्री डा. सामेन्द्र तोमर ने जीत का बड़ा दावा किया है. कहा कि, पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण सीट मीरापुर ही नहीं सभी नौ सीटे जीतेंगे. कोई सामने टिकेगा ही नहीं. उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी है और दूसरी तरफ सारी पार्टी हैं. जनता ने यूपी का विकास देखा है, कानून व्यवसथा देखी है और सुरक्षा भी देखी है. इसलिए हम मीरापुर भी जीतेंगे और यूपी उपचुनाव में नौ सीटें भी. उन्होंने दावा किया किसी भी पार्टी से कोई आ जाए, मीरापुर हम 100 प्रतिशत जीतेंगे. पीएम मोदी और सीएम योगी ने जो यूपी को आगे बढ़ाया है जनता अब उसके साथ है.

रालोद जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी
पश्चिमी यूपी की मीरापुर विधानसभा सीट बीजेपी ने अपने सहयोगी दल रालोद के लिए छोड़ दी है. जल्द ही रालोद इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी. यूपी के उर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर का कहना है कि जरा प्रत्याशी घोषित होने दीजिए पता चल जाएगा कौन कितने पानी में है. बता दें कि सीएम योगी ने मीरापुर के लिए तीन मंत्रियों कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, वन राज्यमंत्री केपी मलिक और उर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर को किलेबंदी की जिम्मेदारी सौंपी है. उर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री भी हैं.

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत से मिलेंगे सीएम योगी, यूपी उप-चुनाव में लागू होगा हरियाणा का फॉर्मूला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget