एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद आई जया प्रदा की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

जया प्रदा (Jaya Prada) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan) की सदस्यता रद्द होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने सपा नेता पर तीखा हमला बोला है.

UP By-Election 2022: उत्तर प्रदेश में रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Rampur Bypoll) हो रहा है. इस सीट पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक आजम खान (Azam Khan) की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव के एलान हुआ है. वहीं आजम खान की सदस्यता रद्द होने पर रामपुर से कई बार चुनाव लड़ चुकी जया प्रदा (Jaya Prada) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सपा नेता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते है, उनके लिए आजम खान मिसाल है. जो लोग जैसा बोते हैं उन्हें वैसा ही काटना पड़ता है.

जया प्रदा ने कहा, "राजनीति या कुछ और, इंसान को दूसरे इंसान का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है. अगर अभद्र टिप्पणी करे या दूसरों को दूषित करे तो ये लोगों के लिए मिसाल है. जो आजम खान के साथ हो रहा है, वो जो बोते हैं उन्हें काटना भी होता है." खास बात ये है कि जया प्रदा सपा के टिकट पर रामपुर से दो बार सांसद बन चुकी हैं. जया प्रदा ने 2004 और 2009 में रामपुर से चुनाव जीता था. 

UP By-Election: मैनपुरी, रामपुर और खतौली के लिए BJP ने तय किए इन उम्मीदवारों के नाम, जानें- कब होगा एलान

रामपुर से सांसद रहा चुकी हैं जया प्रदा
लेकिन इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ा था. हालांकि इस बार आजम खान ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव के दौरान दोनों में जमकर जुबानी तीर चले थे. जबकि इसी चुनाव में हेट स्पीच को लेकर कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है. जिसके वजह से उनकी विधायक की सदस्यता रद्द कर दी गई है. 

आजम खान की सदस्या रद्द होने के बाद जया प्रदा की ये पहली प्रतिक्रिया है. इस दौरान उन्होंने सपा के दिग्गज नेता पर तीखा हमला बोला है. जया प्रदा ने ये प्रतिक्रिया वाराणसी में दी है. वे वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. उनके साथ बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी थीं. बता दें कि रामपुर सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को रिजल्ट आएगा. 

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget