एक्सप्लोरर

Budaun News: चूहे को पानी में डुबोकर मारना शख्स को पड़ा महंगा, 10 घंटे खानी पड़ी हवालात की हवा

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा, मैंने देखा कि आरोपी चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर और उसे नाली के पानी में डुबो कर उसे प्रताड़ित कर रहा था. उससे पूछा तो उसने जवाब दिया कि वह इस हरकत को दोहराएगा.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Budaun) में चूहे (Rat) को पानी में डुबोकर मारने के आरोप में एक व्यक्ति को 10 घंटे पुलिस हिरासत में बिताना पड़ा. आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है. वहीं पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है. हालांकि, सर्किल अधिकारी आलोक मिश्रा ने कहा कि मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention Cruelty Animals Act) लागू नहीं होता, क्योंकि चूहे जानवरों की श्रेणी में नहीं आते हैं. सर्किल अधिकारी ने कहा, हमने मामले में कानूनी राय मांगी है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

आगे अधिकारी ने कहा कि पशु कार्यकर्ता विकेंद्र शर्मा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. विकेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा, मैंने देखा कि आरोपी चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर और उसे नाली के पानी में डुबो कर उसे प्रताड़ित कर रहा था. आरोपी मनोज कुमार ने पूछा तो उसने जवाब दिया कि वह इस हरकत को दोहराएगा. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने चूहे को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया.

जांच के लिए शिकायतकर्ता ने खुद दिए 225 रुपये
दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने मृत चूहे को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया, लेकिन पशु चिकित्सा अस्पताल के कर्मचारियों ने शव परीक्षण करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मृत चूहे को बदायूं से लगभग 60 किलोमीटर दूर बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजा गया. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईवीआरआई के अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि मृत चूहे की जांच के लिए शिकायतकर्ता ने खुद 225 रुपये का भुगतान किया है. 

ये भी पढ़ें-

Kanpur: डीजे पर नाचते हुए करने लगा फायरिंग, बाउंसर की गोली लगने से मौत, बीजेपी नेता गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget