एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिये उठाया बड़ा कदम, दावा किया कि यह सबसे अचूक

यूपी बोर्ड नकल रोकने के लिये तरह तरह के उपाय अपनाता रहा है। अगले वर्ष फरवरी मार्च में होनेवाली परीक्षाओं के लिये संस्था ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। योगीराज में होने जा रही यूपी बोर्ड की तीसरी परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार परीक्षा केन्द्रों पर ब्राडबैंड और राउटर लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि इंटरनेट कनेक्शन होने पर वेब कास्टिंग के जरिए परीक्षा केन्द्रों की ऑन लाइन मानीटरिंग की जा सके। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक यदि परीक्षा केन्द्र में ब्राडबैंड और राउटर लगे हैं और इंटरनेट कनेक्शन मौजूद है तो परीक्षा केन्द्र की आईडी और पासवर्ड डालकर आसानी से यूपी बोर्ड के दफ्तर में बैठकर परीक्षा केन्द्र की गतिविधियों को देखा जा सकता है। यूपी बोर्ड की सचिव के मुताबिक नकल विहीन, पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पहले वर्ष जहां परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए थे। वहीं दूसरे वर्ष उनमें वायस रिकार्डर लगवाया गया था। जिससे नकल माफियों के हौसले पस्त हुए थे और नकल का ग्राफ भी गिरा है। लेकिन इस बार की परीक्षा में यूपी बोर्ड नया प्रयोग करने जा रहा है।

यूपी बोर्ड की सचिव ने कहा है कि इसके साथ ही नकल रोकने के लिए दूसरे उपाय भी जारी रखे जायेंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए 2010 में कोडेड कापियां भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही इस बार कापियों में कुछ नये फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं। जिससे नकल होने की संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसके लिए दस जिलों में स्टेपल के बजाय सिलाई वाली कापियों को भेजा जायेगा। नकल रोकने के लिए ही इस बार परीक्षा केन्द्रों की संख्या भी कम कर दी गई है।

पिछले वर्ष प्रदेश में जहां कुल 8354 परीक्षा केन्द्र बने थे। वहीं इस वर्ष 7761 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित हैं। जिसकी फाइनल सूची 30 नवंबर तक जारी होगी। सचिव के मुताबिक इस बार यूपी बोर्ड ने राजकीय और एडेड कालेजों को परीक्षा केन्द्र बनाये जाने में प्राथमिकता दी है। जबकि सेल्फ फाइनेंस वाले कालेजों की संख्या काफी कम कर दी गई। गौरतलब है कि 2020 की यूपी बोर्ड की परीक्षायें 18 फरवरी से शुरु होकर 6 मार्च तक चलेंगी।

जबकि परीक्षा कार्यक्रम एक जुलाई 2019 को ही यूपी के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने जारी कर दिया था। ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई भ्रम न रहे और उन्हें तैयारी करने का पूरा मौका मिल सके। वहीं इस बार की बोर्ड परीक्षा में पिछले साल की तुलना में छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग दो लाख कम हुई है। पिछले साल हाई स्कूल और इण्टर में जहां 57 लाख 93 हजार 621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं इस बार 56 लाख एक हजार 34 परीक्षार्थी ही पंजीकृत है। इस तरह से परीक्षार्थियों की संख्या में भी एक लाख 94 हजार 722 की कमी आई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget