एक्सप्लोरर

UP Board Result: स्टूडेंट्स की मदद के लिए UP बोर्ड की पहल, मार्कशीट में कोई गड़बड़ी जल्द होगी दूर, यहां करें शिकायत

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास (UP Board Result) के स्टूडेंट्स की मार्कशीट में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए बोर्ड ने राज्य के पांच शहरों में ग्रीवांस सेल की खोला है.

UP Board News: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास (UP Board Result) के स्टूडेंट्स की मदद के लिए बुधवार से ग्रीवांस सेल की शुरुआत की है. यह ग्रीवांस सेल बोर्ड के हेड क्वार्टर प्रयागराज में खोला गया है. हेड क्वार्टर के साथ ही पांचों रीजनल सेंटर्स में भी यह ग्रीवांस सेल खोला गया है. ग्रीवांस सेल एक महीने तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगा. जिन स्टूडेंट्स की मार्कशीट में नाम-रोल नंबर और अंक में किसी तरह की कोई गड़बड़ी या रिजल्ट को लेकर कोई दूसरी समस्या है, वह इस ग्रीवेंस सेल से संपर्क कर सकते हैं. ग्रीवांस सेल एक महीने तक काम करेगा.

47 लाख से ज्यााद ने दी थी परीक्षा
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के इम्तिहान के लिए इस बार तकरीबन 52 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. इनमें से 47 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट यूपी बोर्ड ने 18 जून को घोषित कर दिया है. इस बार दसवीं क्लास में 88 फीसदी और 12वीं में 85 फीसदी से ज्यादा छात्र पास हुए हैं. नतीजे घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड के दफ्तरों में तीन दिनों में छुट्टी कर दी गई थी. छुट्टी खत्म होने के बाद आज से ग्रीवांस सेल की शुरुआत की गई है. इसमें बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे.

Azamgarh By Election: आजमगढ़ उपचुनाव की वोटिंग से पहले मायावती का बड़ा दावा, जानें- क्या कहा?

शिकायतें कराएं दर्ज
हेडक्वार्टर प्रयागराज के साथ ही 5 रीजनल सेंटर्स बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रयागराज के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी ग्रीवांस सेल में जाकर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं. दर्ज की गई शिकायतों पर बोर्ड के अफसर संज्ञान लेते हुए उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे. ग्रीवेंस सेल शुरू किए जाने से स्टूडेंट्स को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और इन्हीं सेल के जरिए उनकी समस्याएं दूर हो सकेंगी.

सामने आए थे कई मामले
इस बार की परीक्षा में भी सैकड़ों की संख्या में छात्रों की मार्कशीट में गलतियां होने के मामले सामने आए हैं. किसी का रोल नंबर गलत है तो किसी स्टूडेंट का नाम. किसी को अनुपस्थित दिखा दिया गया तो किसी की मार्कशीट में नंबर ही नहीं चढ़ा है. बोर्ड के अफसरों के मुताबिक सभी मार्कशीट क्षेत्रीय कार्यालयों से डीआईओएस ऑफिस भेजी गई हैं. डीआईओएस ऑफिस से यह मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भेजी जा रही हैं.

जिन स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिली है, वह इंटरनेट से अपना रिजल्ट निकाल कर किसी तरह की कमी और गड़बड़ी होने पर ग्रीवेंस सेल से संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Rampur By Election: रामपुर की चुनावी सभा में बोले आजम खान- 'टाइगर इज बैक', किया ये बड़ा दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget