एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म, 27 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, हाईस्कूल-इंटर के नतीजे आएंगे एक साथ

इस साल भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। 2018 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। लेकिन इस बार 27 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

लखनऊ, (शैलेश अरोड़ा)। सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा यूपी बोर्ड का रिजल्ट 27 अप्रैल को जारी किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया की 27 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे प्रयागराज मुख्यालय से रिजल्ट की घोषणा होगी। इस साल भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। 2018 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। लेकिन इस बार 27 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 7 फरवरी से 2 मार्च तक हुई थी। परीक्षाओं में कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 31,95,603 और इंटरमीडिएट में 26,11,319 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। पहली बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा कक्षों ने वॉइस रिकॉर्डर का भी इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं परीक्षा कक्षों ने इस बार एक की जगह दो-दो सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये गए थे। सख्ती का असर ये हुआ की करीब साढ़े छह लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा ही छोड़ दी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सूबे के 8,354 केंद्रों पर कराया गया था।

2018 की बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो 29 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था। तब 10वीं में 75.16% और 12वीं में 72.43% छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। इस बार परीक्षा में सख्ती बढ़ने से रिजल्ट पर क्या असर होगा इस पर भी सभी की निगाहें हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 'यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया जायेगा। रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय से जारी किया जायेगा। पहली बार NCERT सिलेबस से पढ़ाई के आधार पर परीक्षाएं कराई गई थी।'

इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट: upmspresults.up.nic.in results.nic.in upmsp.edu.in upresults.nic.in

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget