एक्सप्लोरर

UP Board Result 2024: यूपी की जेलों में बंद 196 कैदियों ने दी थी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें कैसा रहा उनका रिजल्ट

UP Jails Prisoners Pass Result 2024: यूपी बोर्ड की विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश के 30 जनपदों की जेलों में बंद कुल 91 कैदी 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 89 कैदी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.

UPMSP UP Board Result 2024: गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ की जेलों सहित उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी जिसमें से क्रमश: 97.80 प्रतिशत और 82.86 प्रतिशत कैदी उत्तीर्ण हुए. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यहां यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किये जिसके मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षा में गाजियाबाद की जेल से 17, आगरा जेल से आठ, मथुरा जेल से छह, रामपुर जेल से पांच, बरेली जेल से नौ और लखनऊ जेल से नौ कैदी परीक्षा में शामिल हुए और ये सभी उत्तीर्ण हुए.

यूपी बोर्ड की विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश के 30 जनपदों की जेलों में बंद कुल 91 कैदी 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 89 कैदी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. इस तरह 97.80 प्रतिशत कैदी उत्तीर्ण हुए. विज्ञप्ति के अनुसार, इसी तरह, 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 105 कैदी शामिल हुए जिसमें से 87 उत्तीर्ण हुए और इस तरह 82.86 प्रतिशत कैदी उत्तीर्ण हुए. विज्ञप्ति के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा में सबसे अधिक 21 कैदी गाजियाबाद से शामिल हुए जिसमें से 17 कैदी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. इसके अनुसार इसी तरह, बुलंदशहर की जेल से 11 कैदी परीक्षा में शामिल हुए और इसमें से 10 उत्तीर्ण हुए. विज्ञप्ति के अनुसार हरदोई जेल से परीक्षा में शामिल हुए सभी चार कैदी उत्तीर्ण हुए.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किये, जिनमें क्रमश: 89.55 और 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर छात्राओं ने अपना परचम लहराया है. 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है.  वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में सीतापुर जनपद के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

Sarvesh Kumar Singh News: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, कल ही डाला था वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget