एक्सप्लोरर

UP Board Exams: इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 58 लाख परीक्षार्थी, नकल करने वालों पर कसी जाएगी नकेल 

UP Board 2023 की परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक studentsने registrationकराया है. यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को पहली बार सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी.

UP Board Exams: 16 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. इनमें 31.2 लाख छात्र 10वीं और 27.5 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं. परीक्षाएं प्रदेश के 75 जिलों के 8,752 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा जारी 2023 परीक्षाओं की समय सारिणी के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएंगी और 3 मार्च को समाप्त होंगी.

UP बोर्ड के परीक्षार्थियों को पहली बार मिलेंगी सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं

12वीं की परीक्षाएं 14 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएंगी और 4 मार्च को समाप्त होंगी. यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को पहली बार सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी. इस कदम का उद्देश्य नकल माफिया को मेधावी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने से रोकना है, क्योंकि पिछले वर्षों में स्टेपल हटाकर कॉपियां बदलने की शिकायतें मिली थीं. साथ ही छात्रों को दी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोड और मोनोग्राम होंगे.

UP Board 12th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड ने जारी की 12वीं क्लास की डेटशीट, यहां करें चेक

नकल करने वालों पर कसी जाएगी नकेल 

उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर की गुंजाइश को खत्म करने के उद्देश्य से ये पहल की जा रही है. बोर्ड बारकोड का उपयोग करते हुए कुछ उत्तर पुस्तिकाओं की औचक जांच भी करेगा, जिससे नकल करने वालों पर नकेल कसी जाएगी. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता होगी.

UP बोर्ड ने जारी की थी परीक्षाओं की डेटशीट

यूपी बोर्ड की ओर से डेट शीट का ऐलान कर दिया गया है. जिसे उम्मीदवार जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे. बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2023 से शुरू होकर 03 मार्च 2023 तक चलेगी. 12वीं क्लास की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget