एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025: योगी सरकार से स्कूटी के बाद अब छात्रों ने रखी नई मांग, कहा- 'इसी की तर्ज पर छात्रों को...'

UP News: अलीगढ़ में बोर्ड की परीक्षा के लिए 138 परीक्ष केंद्रों पर 104,272 परीक्षार्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की. हिंदी की परीक्षा देने के बाद छात्रों ने स्कूटी की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी.

UP Board Exam 2025: अलीगढ में परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र उत्साहित नजर आए, छात्रों ने हिंदी की परीक्षा में स्कूटी का मुद्दा उठाया. छात्रों ने परीक्षा देने के बाद 100% पास होने के दावे किए. छात्राओं को कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्रों के अच्छे नंबर लाने पर स्कूटी देने की घोषणा की है ये मेधावी छात्राओं  के लिए अच्छी पहल है. छात्रों ने कहा मेधावी छात्रों को टैबलेट और कंप्यूटर मिल रहे हैं, इसी की तर्ज पर छात्रों को और भी कुछ मिलना चाहिए. छात्राओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है, आने वाले समय में छात्राएं जरुर स्कूटी लेने के लिए काबिल बनेगी, उसके लिए लगातार तैयारी की जा रही है.

अलीगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 138 केंद्रों पर 104,272 परीक्षार्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. इन परीक्षार्थियों में हाई स्कूल के 50,943 और इंटरमीडिएट के 53,329 छात्र शामिल हैं. परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए 7,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसके अलावा, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अनुचित गतिविधि को तुरंत रोका जा सके.वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. अगर कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसे आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है.

7000 सीसीटीवी हर गतिविधियों पर रखेंगे नजर
यह कदम राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है. इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि मेहनती छात्रों को उनका सही हक भी मिल सकेगा. वहीं परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी संख्या 7,000 से अधिक है. इन कैमरों के माध्यम से परीक्षा हॉल की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. अलीगढ़ में स्थित नौरंगिलाल इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम से 138 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है. यह टीम कैमरों से मिलने वाले लाइव फीड की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्रों की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा कक्ष में न ले जाई जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार की किताब या नोट्स ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं, जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो. इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 लागू की गई है, जिससे अनावश्यक भीड़ और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके.

नकल रोकने के लिए विशेष कदम
यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कुछ विशेष कदम भी उठाए हैं. परीक्षा प्रश्नपत्रों को सील बंद बॉक्स में रखा गया है, जिन्हें परीक्षा से ठीक पहले मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोला जा रहा है. प्रश्नपत्रों के लीक होने की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं को भी सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा रहा है और उन्हें मूल्यांकन के लिए गहन सुरक्षा के बीच ही भेजा जाएगा.

इस बार की परीक्षा में प्रशासन की इतनी सख्ती का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार और नकलमुक्त परीक्षा प्रणाली को लागू करना है. पिछले वर्षों में नकल की घटनाओं ने यूपी बोर्ड की साख पर सवाल खड़े किए थे, जिसे देखते हुए सरकार ने इस बार सख्त नियमों को लागू करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, छात्रों और उनके अभिभावकों को भी परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: जब CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव से कहा- 100 मीटर दौड़ हो जाए, जानें क्या है पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget