एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: यूपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र लगभग तय, पिछली बार से कम होंगे सेंटर्स

UPMSP UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की तरफ से प्रदेश में 7864 टेंटेटिव परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 889 कम रखी गई है.

UP Board 10-12th Exam 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र लगभग तय किए कर दिए गए हैं. यूपी बोर्ड की तरफ से प्रदेश में 7864 टेंटेटिव परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. पिछले वर्ष के मुकाबले 2024 में परीक्षा केंद्रों की संख्या कम रखी गई है. परीक्षा केंद्र कम बनने से सेंटर्स पर प्रभावी अनुश्रवण का दावा किया जा रहा है. इस बार 889 परीक्षा केंद्र कम बनाए जा रहे हैं.

पिछे वर्ष की तुलना में कम बनाए परीक्षा केंद्र

2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए 1017 राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एडेड और वित्त विहीन विद्यालयों को भी सेंटर्स बनाने की तैयारी कर रहा है. 3537 एडेड और 3310 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर बोर्ड की परीक्षा ली जा सकती है. परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची आने में अभी समय है. माना जा रहा है कि 10 दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की यूपी बोर्ड फाइनल सूची जारी करेगा.

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की लिस्ट

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभी प्रदेश में 7864 टेंटेटिव परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची ऑनलाइन 10 दिसंबर तक जारी की जाएगी. प्रस्तावित सूची के अनुसार 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का सेंटर्स 1017 राजकीय विद्यालयों, 3537 एडेड और 3310 वित्त विहीन विद्यालयों को बनाया गया है. बता दें कि शूड्यूल के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में 25 जनवरी से 9 फरवरी, 2024 तक आयोजित कराई जाएंगी.

https://ekb.abplive.com/#/home

Lok Sabha Election 2024: 'एक जंगल में दो शेर मुमकिन', ओपी राजभर का बृजेश सिंह और अब्बास अंसारी को लेकर बड़ा दावा

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget