एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी बीजेपी संगठन में होली बाद होगा बदलाव? 15 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश का जो संगठन का ढांचा है उसमें प्रदेश टीम में अध्यक्ष और महामंत्री संगठन समेत कुल 42 लोग हैं और कोषाध्यक्ष को भी जोड़ दें तो वह संख्या 43 हो जाती है.

UP News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन में बदलाव का इंतजार लंबे समय से हो रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि होली के आसपास यह बदलाव हो जाएंगे. हालांकि अब यह भी चर्चा है कि यह बदलाव होली के बाद होंगे लेकिन संगठन में तकरीबन 14 से 15 नए चेहरों को जगह मिल सकती है. वहीं चार से पांच क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जा सकते हैं और तीन से चार मोर्चा अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं. हालांकि इस लिस्ट का बेसब्री से सभी इंतजार कर रहे हैं.

बीजेपी की नई टीम का गठन होना है चर्चा तो लंबे समय से चल रही है लेकिन नई टीम को लेकर शीर्ष नेतृत्व के साथ फाइनल डिस्कशन हो चुका है. लगभग टीम में कौन-कौन रहेगा वह सारे नाम भी फाइनल हो चुके हैं. बस इंतजार है लिस्ट आने का कुछ समय पहले यह कहा जा रहा था कि होली से पहले लिस्ट जारी हो जाएगी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह नाम होली के बाद घोषित किए जाएंगे. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर एबीपी गंगा से बात करते हुए कहा था कि बहुत जल्दी नाम घोषित हो जाएंगे.

उत्तर प्रदेश का जो संगठन का ढांचा है उसमें प्रदेश टीम में अध्यक्ष और महामंत्री संगठन समेत कुल 42 लोग हैं और कोषाध्यक्ष को भी जोड़ दें तो वह संख्या 43 हो जाती है. जिसमें 15 प्रदेश मंत्री, 18 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री शामिल है. इस बार चर्चा है कि इस टीम में 14 से 15 नए चेहरों को जगह मिलेगी. कुछ लोग अलग-अलग पदों पर प्रमोट होंगे तो कुछ नये चेहरे नई जिम्मेदारी के साथ संगठन में शामिल किए जाएंगे. इसमें युवाओं को और महिलाओं को तरजीह दी जा सकती है. इसके अलावा बीजेपी के कुल 7 मोर्चे हैं, चर्चा इस बात की है कि इन सात में से तकरीबन 4 से 5 मोर्चों को नए अध्यक्ष जल्द मिल जाएंगे.  

वहीं 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों में से चार या पांच को बदला जा सकता है यानी उनकी जगह नए लोगों को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी. लंबे समय से टीम में बदलाव का इंतजार कार्यकर्ता भी कर रहे हैं पदाधिकारी भी कर रहे हैं. जिनके पास दायित्व है वह भी कर रहे हैं और जो टीम में आने का जुगाड़ लगा रहे हैं. वह भी कर रहे हैं हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि बीजेपी में संगठन के बदलाव की प्रक्रिया है और उसी प्रक्रिया के तहत सारी चीजें होती हैं.

मिशन 80 को लेकर नई टीम तैयार करने में जुटे बीजेपी अध्यक्ष

दरअसल 2024 में मिशन 80 को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह नई टीम तैयार करने में जुटे हैं. इसके जरिए पार्टी यह भी संदेश देगी कि 2024 में उसकी क्या रणनीति रहने वाली है खासतौर से जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की पूरी तैयारी बीजेपी ने इस संगठन बदलाव के जरिए कर रखी है.

Saharanpur News: 'हम सब एक मां-बाप की औलाद', होली मिलन समारोह में बीजेपी नेता के घर बोले मौलाना अरशद मदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget