एक्सप्लोरर

Saharanpur News: 'हम सब एक मां-बाप की औलाद', होली मिलन समारोह में बीजेपी नेता के घर बोले मौलाना अरशद मदनी

Holi 2023: बीजेपी नेता कर्नल राजीव ने कहा कि छोटे से बुलावे पर मौलाना अरशद मदनी होली मिलन कार्यक्रम में आए. यहां पर उन्होंने कहा कि इस तरह से एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होने से ही भाईचारा बढ़ेगा.

Saharanpur News: होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए जमीअत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने कहा कि हम सब एक मां बाप की औलाद हैं. हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए. मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत का मामला होना चाहिए. सोमवार को देवबंद क्षेत्र के गांव भायला स्थित बीजेपी नेता कर्नल राजीव के निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि हम सब एक मां बाप की औलाद हैं, हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए.

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमारी जो हजारों साल पुरानी तारीख है, जिसमें हम गांव- गांव में प्यार के साथ रहते थे, उसे जिंदा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज जो लोग फिरकापरस्ती की ईंट रख रहे है और आपस मे नफरत को पैदा कर कर रहे हैं हम उसका विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि मजहब से ऊपर उठकर एक दूसरे से इंसानियत की बुनियाद पर एक दूसरे से मामला होना चाहिए. 

कर्नल राजीव का बुलावे को लेकर किया धन्यवाद
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि यही वह बुनियाद होगी, जिससे मुल्क में आपसी भाईचारगी पैदा होगी. मौलाना ने कहा कि आपसी मेल मिलाप को छोड़कर नफरत को पैदा करना यह देश की तरक्की नहीं बल्कि मुल्क को पीछे धकेलेगा और लोग एक दूसरे के साथ बेजार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम पहले से एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहते आए हैं आगे भी हमें इसी तरह से जिंदगी गुजारनी चाहिए, यही पैगाम हम देते आए हैं और जब तक जिंदगी रहेगी, तब तक देते रहेंगे. इस दौरान उन्होंने कर्नल राजीव का भी होली मिलन कार्यक्रम में बुलाने पर धन्यवाद किया.

इस दौरान बीजेपी नेता कर्नल राजीव ने कहा कि उनके एक छोटे से बुलावे पर मौलाना अरशद मदनी होली मिलन कार्यक्रम में आए, यह उनके लिए बड़े ही फक्र की बात है. कर्नल ने कहा कि इस तरह से एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होने से ही भाईचारा बढ़ेगा और दोनों समुदाय के बीच नफरत का जो माहौल पनप रहा है उसको भी दूर किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के परिवार के आरोपों पर योगी के मंत्री नंदी ने दी सफाई, कहा- 'बेसिर-पैर की बातें' 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget