एक्सप्लोरर

अवैध बूचड़खाने को लेकर CM योगी के विधायक सख्त, सपा बोली- 'सांप्रदायिक सौहार्द की नहीं जानकारी'

UP News: देवरिया बीजेपी विधायक ने अवैध बूचड़खाने को तत्काल बंद करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है. वहीं सपा विधायक ने भी डीएम को पत्र लिखकर कहा कि बीजेपी विधायक बाहरी व्यक्ति है.

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में रेलवे स्टेशन के बाहर लग रही मीट और मछली मंडी जिला प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन चुकी है. कुछ ही दिनों में सावन और महाशिवरात्रि शुरु होने वाली है. बीजेपी विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कई दिनों पहले श्रावण मास के पहले रेलवे देवरिया रेलवे स्टेशन के बाहर लग रही मीट और मछली मंडी हटाने को लेकर जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दे चुके है. अगर श्रावण मास के पहले मीट और मछली मंडी नहीं हटी तो वह खुद सड़क पर उतरकर हटाएंगे.

इस मामले में बीजेपी विधायक ने जिलाधिकारी देवरिया को लेटर लिखा है. उन्होंने लेटर में लिखा कि अत्यंत कष्ट के साथ लिखना पड़ रहा है कि आपको तथा आपके अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र तथा टेलीफोन के माध्यम से बार-बार अवगत कराने के बाद भी देवरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर के आस-पास बड़ी संख्या में बूचड़खानों का संचालन तथा खुले में मांस की बिक्री हो रही है. जिसकी वजह से पूरा इलाका बदबू से भरा रहता है. जब रेल के माध्यम से जनपद में आने वाले अतिथि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते है तो दुर्गन्ध तथा खुले में मांस बिक्री की वजह से उनके ज़ेहन में जनपद की बेहद खराब छवि बनती है. 

'अवैध बूचड़खाने तत्काल बंद किए जाएं'
आम जनमानस भी इस समस्या से काफी त्रस्त है. ये तब हो रहा है जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं निर्देशित कर चुके हैं कि खुले में मांस की बिक्री न होने दी जाए और ऐसे अवैध बूचड़खाने तत्काल बंद किए जाएं. जहां तक देवरिया रेलवे स्टेशन के बाहर हो रहे इस अवैध कारोबार की बात है तो इस प्रकरण में कई वर्षों पूर्व जब मुख्यमंत्री जी गोरखपुर के सांसद थे. तब उनके नेतृत्व में मंदिर परिसर के आस-पास होने वाली मांस-बिक्री को लेकर व्यापक आंदोलन हुआ था, तथा मांस की दुकानें बंद करवाई गयी थीं. 

'प्रशासन इस दिशा में कुछ करना ही नहीं चाहता'
ऐसे में ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार आपको व एडीएम प्रशासन को व्यक्तिगत तौर पर बताए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसा लगता है प्रशासन इस दिशा में कुछ भी करना नहीं चाहता. कुछ ही दिनों में हम सबकी आस्था का पर्व पवित्र श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है. आपसे अपेक्षा है कि श्रावस मास प्रारंभ होने से पूर्व इन अवैध बूचड़खानों तथा खुले में हो रही मांस बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

क्या बोले सपा के प्रवक्ता मनीष सिंह
इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने भी डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि बीजेपी एमएलए बाहरी व्यक्ति हैं. उन्हें देवरिया के समरसता के बारे में पता नहीं है. देवरिया रेलवे स्टेशन के बाहर दशकों से मीट और मछली मंडी लगाई जाती है. साथ ही भाजपा विधायक के पत्र पर कोई विचार न किया जाए. सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि बीजेपी एमएलए मानसिक रूप से राजनीति में दिवालियापन के शिकार हो गए हैं. क्योंकि उन्हें यहां के सांप्रदायिक सौहार्द और समरसता के बारे में पता नहीं है.

ये भी पढ़ें: डीजे पर महिला डांसर के साथ नाचने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिसकर्मी ने चलाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget