एक्सप्लोरर

Presidential Polls: यूपी के बीजेपी विधायक ने केरल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया मतदान, जानिए- वजह?

Presidential Election 2022: यूपी बीजेपी के एक विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तिरुवनन्तपुरम में मतदान किया और इस तरह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए केरल से एकमात्र वोट पड़ने की संभावना है.

Presidential Election 2022: उत्तर प्रदेश से बीजेपी के एक विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Poll) के लिए तिरुवनन्तपुरम (Thiruvananthapuram) में मतदान किया और इस तरह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के लिए केरल (Kerala) से एकमात्र वोट पड़ने की संभावना है. जहां भाजपा या उसके सहयोगी दलों का एक भी विधायक नहीं है. उत्तरी पलक्कड जिले के एक अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार करा रहे सेवापुरी से बीजेपी विधायक नील रतन सिंह पटेल ने तिरुवनंतपुरम पहुंचकर राज्य विधानसभा परिसर में बनाये गये मतदान केंद्र में मताधिकार का इस्तेमाल किया. 

यूपी के बीजेपी विधायक ने केरल में दिया वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बाद नील रतन पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मेरा मत देने का अवसर इस सुंदर राज्य में मिला है.’’ पटेल वाराणसी लोकसभा में पड़ने वाली सेवापुरी विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस समय पलक्कड में एक अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार करा रहा हूं. मैं मतदान के लिए कल तिरुवनंतपुरम पहुंचा. मैं उपचार कराने के बाद पांच अगस्त को वाराणसी लौटूंगा.’’

केरल से मुर्मू को मिला सिर्फ एक वोट

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी या उसके गठबंधन सहयोगी दलों का कोई जन प्रतिनिधि नहीं है. राज्य से लोकसभा की 20 सीटों और राज्यसभा में भी बीजेपी का कोई सदस्य नहीं है. सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ के शत-प्रतिशत विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए मतदान करेंगे. पटेल के अलावा पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के द्रमुक सांसद एस ज्ञानातिरवियम भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने तिरुवनंतपुरम पहुंचे. द्रमुक इस चुनाव में सिन्हा का समर्थन कर रही है.

Presidential Polls: ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते ओमप्रकाश राजभर की इस तस्वीर ने मचाई हलचल, जानिए- इसके मायने

तिरुनेलवेली लोकसभा से सदस्य ज्ञानातिरवियम ने कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमित हैं और इसलिए उन्होंने मतदान के लिए नजदीकी केंद्र तिरुवनंतपुरम आने का फैसला किया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केरल से बाहर के मात्र दो जन प्रतिनिधि ज्ञानातिरवियम और पटेल हैं जिन्होंने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget