एक्सप्लोरर

UP Politics: बदायूं से क्या BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए इनका टिकट कर दिया फाइनल? सांसद का बड़ा दावा

यूपी में बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारी शुरू कर दी है. जबकि बदायूं (Badaun) से बीजेपी (BJP) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं (Badaun) से बीजेपी (BJP) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की टिप्पणी से उपजे विवाद से किनारा कर लिया है. उन्होंने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) पर ध्यान दे रही हैं और वह बीजेपी के टिकट पर ही आगामी आम चुनाव लड़ेंगी.

संघमित्रा मौर्य ने कहा, ‘‘अब इस विवाद को खत्म करिए, मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है और मैं आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बदायूं से दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हूं.’’ वर्ष 2019 में बीजेपी के टिकट पर बदायूं से लोकसभा की सांसद चुनी गयीं, संघमित्रा मौर्य गौतम 2024 के आम चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं.

UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद मौर्य से अगल राह पर BJP सांसद संघमित्रा मौर्य, भगवान राम को यूं किया याद

धर्मेंद्र यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव
एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त संघमित्रा मौर्य (38) ने पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को हराया था. रामचरितमानस को लेकर अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादास्पद बयान पर सांसद मौर्य ने कहा, ‘‘सारी चीजें स्पष्ट हो चुकी हैं, इस पर इतना बवाल क्यों हो रहा है? खत्म करिए अब इस मामले को.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘किसी और विषय पर आप बात करना चाहते हों तो करिए. मैं इस विषय पर अब बात नहीं करना चाहती हूं. मेरा इस विवाद से कोई लेना देना नहीं हैं.’’ 2024 के आम चुनाव में बदायूं से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर सांसद मौर्य ने कहा, ‘‘अगला लोकसभा बदायूं से ही लड़ेंगे. बदायूं में हम लगातार बने हुए हैं, लगातार काम कर रहे हैं. आप चाहें तो पता भी कर सकते हैं. अब भी मैं बदायूं में काम कर रही हूं और बीजेपी से ही अगला चुनाव लड़ूंगी.’’

बता दें कि बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी सांसद से अपना स्टैंड स्पष्ट करने के लिए कहा था. जिसके बाद सांसद का बयान आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget