एक्सप्लोरर

UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद मौर्य से अलग राह पर BJP सांसद संघमित्रा मौर्य, भगवान राम को यूं किया याद

UP News: बदायूं (Badaun) से बीजेपी (BJP) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) अब अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) से अलग राह पर चलती दिख रही हैं.

Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद से जुबानी जंग जारी है. इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं (Badaun) से बीजेपी (BJP) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) अब पिता से अलग राह पर चलती नजर आ रही हैं. हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने पिता के बयान का समर्थन किया था. 

बीजेपी सांसद ने कहा है, "तेरे नाम ने मुझे अनमोल कर दिया मेरे राम. अयोध्या धाम में जिस शालिग्राम देवशीला से प्रभु श्री राम जी की मूर्ति बनाई जाएगी, नेपाल से अयोध्या पहुंच गई है. रास्ते मे जहां-जहां से भी आया वहां के श्री राम भक्त इसे छूने के लिए लालायित रहे अपितु जोश के साथ-साथ चलते रहे."

जबकि इससे पहले संघमित्रा मौर्य ने खुद को पिता के बयान से अलग कर लिया था. तब उन्होंने कहा था, "मैं चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि मेरी पार्टी दोबारा सत्ता में वापस आए. यह चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर बोलने का समय नहीं है." हालांकि बीजेपी सांसद का ये बयान यूपी बीजेपी की अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान के बाद आया है. 

UP Politics: रामचरितमानस विवाद के बीच वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव बोले- 'प्रभु राम का रथ, सपा का पथ'

भूपेंद्र चौधरी का बयान
जिसमें भूपेंद्र चौधरी ने संघमित्रा से अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा था. उन्होंने कहा था, "वह बीजेपी की सांसद हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा का पालन करना आवश्यक है." जबकि इससे पहले बीजेपी सांसद ने कहा था, "रामचरितमानस पर उनके पिता की टिप्पणी विवाद का विषय नहीं बल्कि चर्चा का विषय है. इस मुद्दे का विश्लेषण और चर्चा की जानी चाहिए कि एक विशेष पंक्ति पर बार-बार विवाद क्यों हो रहा है."

उन्होंने कहा था, "पिता जी ने रामचरितमानस को पढ़ा है. हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है. यह विषय मीडिया में बैठ कर बहस करने का नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget