एक्सप्लोरर

UP Politics: 'भारत में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ घोटाला एक नई नजीर', भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बोला तीखा हमला

UP News: भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार (4 नवंबर) को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी है और आजादी के बाद से दशकों तक सत्ता में रहने वाली इस पार्टी ने भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए. उन्‍होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामने आया ‘महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है.

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जल-थल-नभ में कांग्रेस सरकारों में हुए भ्रष्टाचार का परिणाम रहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी. उन्‍होंने दावा किया कि हर कांग्रेस शासित राज्य अपने पूर्ववर्ती सरकारों एवं नेताओं से आगे निकलकर भ्रष्टाचार के नए तरीके और क्षेत्र इजाद कर रहे हैं. 

बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जो संस्कृति कांग्रेसियों को विरासत में मिली उसको आगे बढ़ाते हुए अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आया है. छत्तीसगढ़ में हुआ महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है. चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल खेला. सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हकीकत है. 

भूपेश बघेल पर लगे ये आरोप

बीजेपी नेता ने कहा कि कल भूपेश बघेल के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि इस ऐप के ‘प्रोमोटर्स’ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया और अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं. ईडी ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में चौंकाने खुलासे हुए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उनकी छवि धूमिल करने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास करने का आरोप लगाया. बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य में कांग्रेस से मुकाबला करने में विफल रहने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि लोग चुनाव में करारा जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें- 

Bijnor Murder: पति अवैध संबंध में बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget