एक्सप्लोरर

UP OTS Scheme: नए साल का बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा, OTS योजना की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें अपडेट

UP Bijli Bill Mafi Yojana: बिजली उपभोक्ताओं को 16 दिनों की और मोहलत मिल गई है. ऊर्जा मंत्री ने अपील की है कि ओटीएस योजना के तहत मिल रही छूट का लाभ लेकर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करा लें.

UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा मिला है. आठ नवंबर से चलाई गई एकमुश्त समाधान योजना की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. अब 16 जनवरी 2024 तक उपभोक्ता बिजली का बकाया चुकता कर सकते हैं. एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी. अब उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने 16 दिनों की और मोहलत दी है. लोगों के रुझान को देखते हुए एकमुश्त समाधान योजना कई चरणों में चलाया गया. पहला चरण 8 नवंबर से 30 नवंबर, दूसरा चरण 1 दिसंबर से 15 दिसंबर और तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चला. बता दें कि योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी.

बढ़ाई गई योजना की अंतिम तारीख

योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाये की अदायगी में छूट मिल रही है. ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ओटीएस योजना के तहत मिल रही छूट का लाभ लेकर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करा लें. उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलियत को देखते हुए योजना की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है. अब बिजली उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान का पर्याप्त समय मिल गया है. ओटीएस योजना की अंतिम तारीख के बाद बिजली विभाग बकाएदारों पर कार्रवाई करने को मजबूर होगा.

जानिए कब तक उठा सकते हैं लाभ?

उन्होंने कहा कि कुल 54 दिन का समय उपभोक्ताओं को दिया गया था. इस अवधि में 47 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना के तहत छूट का लाभ लिया. ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बिजली विभाग को 5150 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ. उपभोक्ताओं को छूट के रूप में 1731 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. योजना की बढ़ी हुई अवधि में एक किलोवाट भार तक के छोटे घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को बकाया सरचार्ज में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

बिजली उपभोक्ताओं को मिली छूट

विद्युत चोरी के प्रकरणों में 50 प्रतिशत की छूट, एक किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को 70 प्रतिशत, तीन किलोवाट भार तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत, तीन किलोवाट से अधिक भार के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 40 प्रतिशत, निजी संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 30 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान है. ओटीएस योजना की अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं को किश्तों में भुगतान की भी सुविधा मिलती रहेगी. योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता विभाग के किसी भी बिलिंग काउंटर पर, एसडीओ या एक्सियन कार्यालय या यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सपा-कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, जानें- सीट शेयरिंग का संभावित आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget