एक्सप्लोरर

UP: सरकारी बुलडोज़रों से जमींदोज किया गया बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विजय मिश्रा के परिवार का करोड़ों का बेशकीमती चार मंज़िला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शहर के अल्लापुर इलाके में पुलिस चौकी के ठीक सामने था. विकास प्राधिकरण से इस ज़मीन पर दो मंज़िला रिहाइशी बिल्डिंग बनवाने की मंज़ूरी ली गई थी.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार द्वारा माफियाओं-बाहुबलियों और दूसरे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के तहत सरकारी अमले ने संगम नगरी प्रयागराज में आज भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. प्रयागराज में विकास प्राधिकरण और पुलिस की साझा कार्रवाई में आज भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्राा के करोड़ों के बेशकीमती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सरकारी बुलडोज़रों के जरिये जमींदोज कर दिया गया. चार सरकारी बुलडोज़रों ने विजय मिश्रा के परिवार के करोड़ों के इस कॉम्प्लेक्स को कुछ ही घंटों में मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया. इस दौरान कॉम्प्लेक्स के आसपास के रास्तों को बंद कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया था. सरकारी अमला इससे पहले पांच नवम्बर को विजय मिश्रा के आलीशान बंगले को भी जमींदोज़ कर चुका है.

विजय मिश्रा के परिवार का करोड़ों का बेशकीमती चार मंज़िला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शहर के अल्लापुर इलाके में पुलिस चौकी के ठीक सामने था. यह कॉम्प्लेक्स तकरीबन पौने चार सौ वर्ग एरिया की जिस ज़मीन पर बनवाया गया था, वह विजय मिश्रा की एमएलसी पत्नी रामलली और सास इंद्रकली के नाम पर थी. विकास प्राधिकरण से इस ज़मीन पर दो मंज़िला रिहाइशी बिल्डिंग बनवाने की मंज़ूरी ली गई थी, जबकि हकीकत में यहां चार मंज़िला शॉपिंग कांप्लेक्स के साथ ही पांचवीं मज़िल पर भी कुछ निर्माण कराए गए थे.

विजय मिश्रा के परिवार ने HC का दरवाजा खटखटाया था

प्राधिकरण ने इसे अवैध निर्माण घोषित कर इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किये तो विजय मिश्रा के परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. विजय मिश्रा के परिवार ने हाईकोर्ट में इस बात की अंडरटेकिंग दी थी कि नीचे की दो मंज़िल से ऊपर के पूरे हिस्से को छह हफ्ते में खुद ही गिरवा देंगे. यहां काम शुरू भी कराया गया था, लेकिन चार महीने से ज़्यादा का वक़्त बीतने के बावजूद जब एक भी मंज़िल तोड़ी नहीं जा सकी तो विकास प्राधिकरण ने आज इस कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया.

यह भी पढ़ें-

CM योगी का दावा- यूपी में संगठित अपराध पूरी तरह खत्म, प्रशासन को दी गई खुली छूट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget