एक्सप्लोरर

जलालुद्दीन पर आतंकी कैंप चलाने से विदेशी फंडिंग तक के आरोप, जानें- UPSTF की FIR में क्या है?

UP News: यूपी में अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर का आतंकी कनेक्शन सामने आने आया है. एफआईआर की कॉपी में दावा किया है कि छांगुर ने इस्लामिक मूवमेंट के लिए एक टीम बनाई थी.

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. छांगुर पर दर्ज एफआईआर में उसका आतंकी कनेक्शन में भी सामने आया है. एबीपी न्यूज के पास एफआईआर की कॉपी मौजूद है जिसमें ये दावा किया गया है कि छांगुर आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाया करता था. यूपीएसटीएफ द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि उसे विदेशी फंडिंग भी मिलती थी.

छांगुर का आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है. एफआईआर की कॉपी में दावा किया है कि छांगुर ने इस्लामिक मूवमेंट के लिए एक टीम बनाई थी, जिसके लिए वो नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्मांतरण के अड्डे खोलना चाहता था. इसके लिए वो तकरीर के बहाने जलसों में पर्चे बंटवाता था ताकि उसे ये पता चल सके कि सीमावर्ती इलाकों में युवाओं की सोच कैसी है और जिहाद को लेकर वो क्या सोचते हैं. छांगुर चिह्नित युवाओं पैसे देकर अपने साथ जोड़ता था. 

युवाओं को देता था प्रलोभन और...
छांगुर युवाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराता था. इसके लिए उसे विदेशी से फंडिंग मिलती थी. उसने ग्राम मझगंवा में "दारुल उलूम गुफा" नाम से मदरसे का निर्माण कराया, जहां गरीब हिंदू व मुस्लिम बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी थी और देश में कट्टरता फैलाने की कोशिश की जाती थी. छांगुर और उसके साथी भारत सरकार विरोधी कार्यों में लिप्त होकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते थे. वो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाकर यहां शरिया कानून लागू करना चाहता था. 

छांगुर के मदरसे में विदेशी नागरिकों की भी आवाजाही होने का दावा किया गया है, जो वीजा नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. इनमें कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा आर्थिक मदद किए जाने के भी प्रमाण भी है. एफआईआर में इस पूरी साजिश के पीछे बड़े आतंकी नेटवर्क का शक जताया गया है. 

प्राथमिक जांच में छांगुर पर देशद्रोह, धर्मांतरण कानून का उल्लंघन, विदेशी अनुदान विनियमन अधिनियम (FCRA) का उल्लंघन, महिला उत्पीड़न और आपराधिक षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे मामले को लेकर सतर्क हो गई हैं और मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget