एक्सप्लोरर

Conversion Case: UP ATS ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को किया गिरफ्तार, मेरठ में बीच कार्यक्रम से ही उठाया

UP ATS Arrest Kaleem Siddiqui: यूपी एटीएस ने मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है. कलीम सिद्दीकी पर अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त होने का आरोप है.

Maulana Kaleem Siddiqui Arrested: इस्लामी विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) की एक टीम ने गिरफ्तार किया है. एटीएस के महानिरीक्षक (आईजी) डॉ.जी.के गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तारी बुधवार रात को की गई थी. हालांकि, एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने गिरफ्तारी का कारण बताने से इनकार कर दिया. सूत्रों का कहना है कि कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी धर्मांतरण के मामले में मेरठ से की गई है. कलीम की गतिविधियां संदिग्ध होने का शक जताया गया था.

एडीजी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार गिए गए थे. इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था. उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई थी. जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए. इस संबंध में आज के अभियुक्त को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे जिसमें से 6 के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है. 

एडीजी ने आगे बताया कि जांच में तथ्य प्रकाश में आए कि मौलाना कलीम सिद्दीकी अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है और विभिन्न प्रकार की शौक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की आड़ में यह देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है, जिसके लिए विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की जा रही है. जो सुनियोजित तरीके से संगठनात्मक रूप से किया जा रहा है. जिसमें देश के कई नामी लोग और संस्था शामिल हैं. तथ्य प्रमाणित हुआ है कि यह भारत का सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट संचालित करता है, गैर मुस्लिमों को गुमराह करके, डराकर धर्मांतरित करता है.

पुलिस ने कार्यक्रम से ही उठाया
गौरतलब है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी (64 वर्ष) मंगलवार शाम सात बजे अन्य साथी मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे. करीब रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ कार में फुलत के लिए निकले थे.

इस दौरान परिजन ने उन्हें फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला. परिजन ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी. परिवार और परिचितों ने मौलाना की तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली. इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई. देर रात तक हंगामा चलता रहा. कुछ समय बाद जानकारी मिली की मौलाना को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है. संदिग्ध गतिविधि के चलते सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे. मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी. उन पर कई धर्मांतरण कराने के आरोप हैं.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: थोड़ी देर में महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में दी जाएगी भू समाधि, पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है संगम

Population Control Law: यूपी में कब आएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून? योगी आदित्‍यनाथ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में पुलिस पर 'थर्ड डिग्री' का आरोप, थाने में बहनोई-साले समेत 3 युवकों की पिटाई
गोरखपुर में पुलिस पर 'थर्ड डिग्री' का आरोप, थाने में बहनोई-साले समेत 3 युवकों की पिटाई
जालौन में SDM रिंकू सिंह राही पर थप्पड़ मारने की कोशिश का आरोप, ब्लॉक प्रमुख से विवाद का CCTV वायरल
जालौन में SDM रिंकू सिंह राही पर थप्पड़ मारने की कोशिश का आरोप, ब्लॉक प्रमुख से विवाद का CCTV वायरल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- 'होटल से बाहर नहीं निकलने दिया...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- 'होटल से बाहर नहीं निकलने दिया...'
रामपुर में CM योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- 'जो रामभक्तों पर गोली चलाते थे, आज वही...'
रामपुर में CM योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- 'जो रामभक्तों पर गोली चलाते थे, आज वही...'

वीडियोज

Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive
Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget