एक्सप्लोरर

UP News: आतंकी वसीउल्लाह का चौंकाने वाला खुलासा, ISIS टेरर फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी का कर रहा है इस्तेमाल

UP News: आतंकी वसीउल्लाह ने पूछताछ में खुलासा किया है कि आईएसआईएस अब क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन का इस्तेमाल फंडिंग में कर रही है. आईएस के लोगों को ई मनी भेज रही है.

UP ATS: यूपी  में पिछले दिनों लखनऊ के राजाजीपुरम से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस (ISIS) के आतंकी वसीउल्लाह से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. रिमांड में पूछताछ के दौरान वसीमुल्लाह ने बताया कि आईएसआईएस ने फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल कर रही है. यूपी एटीएस ने इसके बाद वसीउल्लाह से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

वसीउल्लाह की एटीएस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है. इस दौरान उसने बताया कि आईएसआईएस अब क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन का इस्तेमाल फंडिंग में कर रही है. वसीउल्लाह ने एटीएस को बताया उत्तर प्रदेश में एक्टिव आईएसआईएस के लोगों को अब आईएस ई मनी भेज रही है. एटीएस ने अपने ऑफिस में इस नए नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक बड़ी साइबर एक्सपर्ट की टीम भी लगा दी है.   

आतंक के लिए क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल
साइबर एक्सपर्ट की टीम अब संदिग्धों के खातों के लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही है. पिछले दिनों में जिन लोगों ने भी ई मनी खरीदे या बेचे हैं और विदेशों से जिनके खातों में ई मनी आई है, उनकी खासतौर से साइबर एक्सपर्ट द्वारा नजर रखी जा रही है. साथ ही वसीउल्लाह के बताए हुए नाम के खातों की भी जानकारी अब साइबर एक्सपर्ट निकालने में जुट गए हैं. 

साइबर अपराधी है वसीउल्लाह 
एटीएस की जांच में सामने आया है कि वसीउल्लाह साइबर अपराधी है और वह साइबर एक्सपर्ट भी है. वसीउल्लाह क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन करता था, ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला वसीउल्लाह आईएसआईएस के संपर्क में आने के बाद टेरर फंडिंग का काम करने लगा. आईएस का सारा लेनदेन वो क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से करता था.   

आतंकी संगठन का ये नया फंडिंग का तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर के सामने खड़ा है. क्योंकि उसको ट्रेस करना फिलहाल मुश्किल है और एक बड़ा चैलेंज भी है, लेकिन एटीएस की साइबर एक्सपर्ट की टीम इसपर अलग से काम करते हुए नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक हवाला के नेटवर्क को खत्म कर क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल कर एक बड़ी टेरर फंडिंग को अंजाम दिया जा रहा था. भारत में क्रिप्टो करेंसी के लिए ठोस कानून न होने का साइबर अपराधियों की तरह आतंकी संगठन भी फायदा उठा रहे हैं. 

Hardoi News: हरदोई में सुहागरात से पहले दुल्हन बहनों ने किया ऐसा कारनामा, रोते हुए थाने पहुंच गया परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget