एक्सप्लोरर

'अल्लाह हू अकबर कहने पर कोई हिंदू कहे कि...' सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा जुबानी हमला

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला. सीएम ने जय श्री राम और अल्लाह हू अकबर के नारों पर भी अपनी बात रखी.

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला.सोमवार, 16 दिसंबर को सीएम ने समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को बहराइच और संभल के मुद्दे पर घेरा. इस दौरान सीएम ने जय श्री राम और अल्लाह हू अकबर के नारों पर भी अपनी बात रखी.

सीएम ने कहा कि अल्लाह हू अकबर कहने पर कोई हिंदू कहे कि मुझे ये अच्छा नहीं लग रहा तो क्या ये आपको ठीक लगेगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि जय श्री राम किसी ने बोल दिया तो क्यों चिढ़े ये चिढ़ाने वाला नहीं है. हमारे यहां तो पश्चिम में राम-राम कहने परंपरा है. जब हम मिलते है तो राम राम होता है,अंतिम यात्रा में भी रामनाम सत्य भी होता है. अगर जयश्रीराम किसी ने बोल दिया तो ये चिढ़ाने वाला कृत्य नही है. सीएम ने कहा कि मुझे किसी और नारे की जरूरत नहीं है.

सीएम ने कहा कि राम राम शब्द कहां से साम्प्रदायिक हो गया? बाबा साहेब के मूल सम्विधान में राम हनुमान सब हैं.बाबर औरंगजेब की परम्परा इस देश में नहीं रहेगी. यहां तो राम कृष्णा और बुद्ध की परम्परा रहेगी.

संभल में देसी और विदेशी मुसलमानों के वर्चस्व की लड़ाई चल रही- विधानसभा में सीएम योगी का बड़ा दावा

सीएम ने विधानसभा में और क्या कहा?
इससे पहले सीएम ने एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है. 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई. 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई. सीएम योगी ने कहा कि आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे.

सीएम ने कहा कि संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था. सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget