एक्सप्लोरर

16 दिसंबर से शुरू हो रहा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 17 को पेश होगा अनुपूरक बजट

UP Assembly Winter Session 2024: शीतकालीन सत्र को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 16 दिसंबर को औपचारिक काम के साथ अध्यादेश अधिसूचनाएं व नियम आदि विधानसभा के पटल पर रखे जाएंगे.

UP News: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर के कार्यक्रम जारी हो गया है. इस बार सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है. वहीं 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश होगा. यह अनुपूरक बजट महाकुंभ पर केंद्रित होगा जो करीब 10,000 करोड़ के होने की संभावना है. यह योगी सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट होगा, जबकि पहला अनुपूरक बजट जुलाई में पेश हुआ था, यह अनुपूरक बजट 12,209 करोड रुपए का था.

अनुपूरक बजट को लेकर यह माना जा रहा है की इसका एक बड़ा हिस्सा महाकुंभ को लेकर होगा. जिसमें परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग सहित कुंभ से जुड़े हुए अन्य विभागों को आवंटित किया जाएगा. वहीं औद्योगिक विकास और एमएसएमई को भी बजट में हिस्सा दिए जाने की उम्मीद है. अनुपूरक बजट को लेकर सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं.

शीतकालीन सत्र को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 16 दिसंबर को औपचारिक काम के साथ अध्यादेश अधिसूचनाएं व नियम आदि विधानसभा के पटल पर रखे जाएंगे. इसके साथ ही विधायी कार्य होंगे, दूसरे दिन 17 दिसंबर को भी अध्यादेश अधिसूचनाएं और नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे. इसी दिन दोपहर में 12:30 बजे 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

तीन दिन होंगे विधायी कार्य
अनुपूरक बजट पेश होने के बाद 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद इसे सरकार पारित कराएगी, इसके बाद विधायी कार्य भी होंगे. वहीं 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे. 20 दिसंबर को सदन आधे दिन ही संचालित होगा. हालांकि इस दौरान सपा के द्वारा संभल हिंसा पर विधानसभा में हंगामा होने के आसार हैं.

UP Politics: सपा-कांग्रेस को आजम खान की नसीहत, कहा- 'इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी'

सपा के लिए यह दूसरा सत्र है जब अखिलेश यादव विधानसभा में मौजूद नहीं रहेंगे. वहीं दूसरी ओर बीते सत्रों के दौरान जातिगत जनगणना की मांग का मुद्दा इस बार भी विधानसभा में उठाया जा सकता है. बता दें कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही उपचुनाव में जीत हुए एनडीए के सदस्यों का शपथ ग्रहण हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget