एक्सप्लोरर

यूपी में पुराना दांव दोहराने की तैयारी में अखिलेश यादव! विधानसभा चुनाव के लिए बनाया 'मिशन 300' का प्लान

UP Assembly Election 2027: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी बात ये रही कि जो दलित वोटर्स अक्सर सपा से दूर भागते थे वो भी इस बार सपा के साथ जुड़े और उनके पक्ष में वोट दिया.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी प्रदेश में बीजेपी के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरी है. ऐसे में बीजेपी अलर्ट हो गई है तो वहीं सपा ने बिना किसी शोर शराबे के अभी से 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है. सपा 37 के फॉर्मूले के साथ एक बार फिर सटीक रणनीति से चुनाव की तैयारी को आगे बढ़ाने में जुट गई है. जिसके जरिए अखिलेश यादव की नजर 'मिशन 300' पर टिकी है
 
समाजवादी पार्टी को अब तक एमवाई (मुस्लिम+यादव) समीकरण वाली पार्टी माना जाता था लेकिन, इस बार जिस तरह सपा अध्यक्ष ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का नारा दिया और चुनाव में पूरी रणनीति के साथ उतरे. इनकी हिस्सेदारी को तय किया गया उससे सपा को शानदार सफलता मिली और चुनाव में 37 सीटें जीतने के बाद सपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई. 
 
2027 की रणनीति में अभी से जुटी सपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी बात ये रही कि जो दलित वोटर्स अक्सर सपा से दूर भागते थे वो भी इस बार सपा के साथ जुड़े और उनके पक्ष में वोट दिया. अखिलेश अब दलित वोटरों को अपनी पार्टी के साथ जोड़ने रखने की क़वायद में जुट गए हैं. उनका मानना है कि अगर 37 सीटों वाले पीडीए फॉर्मूले के जरिए जहां लोकसभा में 37 सीटों पर फ़तह हासिल हुई उसे विधानसभा चुनाव तक कायम रखना होगा. 
 
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पास अभी 105 विधानसभा सीटें हैं जबकि लगातार दो बार से जीत हासिल करने वाली बीजेपी के पास 251 विधायक हैं. लोकसभा चुनाव में जिस तरह से नतीजे सामने आए उसके बाद बीजेपी काफी कमजोर होते दिख रही है. सबसे बड़ी बात है कि दलित वोटरों ने बड़ी संख्या में सपा की ओर रुख़ किया गया है. जबकि पिछले दो बार से वो लगातार बीजेपी के साथ बने हुए थे. 
 
2019 में भी जब सपा और बसपा गठबंधन में चुनाव लड़े थे तब भी दलित वोटर बीजेपी के साथ खड़े थे, लेकिन इस बार सपा की दलितों पर पकड़ मज़बूत होते दिख रही है. दलित और मुस्लिम वोटरों ने एकमुश्त इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट किया, जिसका फ़ायदा कांग्रेस को भी हुआ है. अखिलेश यादव अब दलितों के विश्वास को बनाए रखने की रणनति तैयार कर रहे हैं. इसके साथ ही विधानसभा सीटों का भी जातीय लेखा-जोखा तैयार करने में जुटे हैं. ताकि इसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जा सके. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
SBI में चौथे दिन भी पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, SIT जांच पर क्या कहा?
SBI में चौथे दिन भी पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, SIT जांच पर क्या कहा?
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget