एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए इसमें कितनी महिलाओं के नाम हैं

UP Election 2022: कांग्रेस ने जिन 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उसमें 10 महिलाओं के नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने इस बार अपना 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है.

कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 28 उम्मीदवारों की घोषणा की. इसमें 10 महिलाएं शामिल हैं. पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में अपना 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है. कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया है. कांग्रेस की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 6वें और 7वें चरण के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. 

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- 2017 से पहले विकास की नदी इन्ही के परिवार में ठहरी थी

कांग्रेस की लिस्ट में कितनी महिलाओं के नाम हैं

इस लिस्ट में कांग्रेस ने जिन 10 महिलाओं को टिकट दिया है, उनमें हंडिया सीट से रानी देवी बिंद, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी सुनील पटेल, कटेहरी से निशात फातिमा, बल्हा (एससी) से किरन भारती, तरबगंज से त्वरिता सिंह, मनकापुर (एससी) से संतोष कुमारी का नाम शामिल है. 

कांग्रेस ने मनकापुर से पहले कमला सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया था. उनकी जगह अब संतोष कुमारी को टिकट दिया गया है. इस सीट योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रमापति शास्त्री चुनाव लड़ रहे हैं.इनके अलावा बांसगांव (एससी) से पूनम आजाद, चिल्लूपार से सोनिया शुक्ल और घोसी से प्रियंका यादव को टिकट दिया गया है.

क्या अकेले चुनाव मैदान में है कांग्रेस

कांग्रेस इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में अकेले के दम पर मैदान में है. उसने किसी दल के साथ समझौता नहीं किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस चुनाव में उसका चेहरा हैं. कांग्रेस ने पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था. लेकिन उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 के चुनाव में केवल 7 सीटें हीं मिली थीं. यह उत्तर प्रदेश के चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन था.

Uttarakhand Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए किए 10 वादे, जानिए क्या क्या सुधारेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget