एक्सप्लोरर

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- 2017 से पहले विकास की नदी इन्ही के परिवार में ठहरी थी

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर के जन चौपाल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हए कवि दुष्यंत कुमार की पक्तियों को पढ़ा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित जन चौपाल को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. पहले उन्हें बिजनौर में आयोजित जन चौपाल में शामिल होना था. लेकिन कहा गया कि खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत कवि दुष्यंत कुमार की एक कविता से की. यह कविता थी, ''यहां तक आते आते सुख जाती हैं कई नदिया..मुझे मालूम पानी कहां ठहरा हुआ होगा''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या क्या कहा

समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था. यह पानी नकली समाजवादियों के परिवार और उनके करीबियों के घरों में ठहरा हुआ था. उन्होंने कहा कि नकली समाजवादियों को सामान्य लोगों की प्यास. गरीबों की प्यास से मतलब नहीं रहा. वो केवल अपनी प्यास बुझाते रहे. वो केवल अपनी और अपने करीबियों और उनकी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्यास विकास के नदी के हर बहाव को सोख लेती है. गरीबों को घर नहीं देती. गरीब का राशन चट कर जाती है.

UP Election 2022: खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं गए बिजनौर, जयंत चौधरी ने कसा तंज, कहा- बीजेपी का मौसम खराब है

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने प्रोजेक्ट को लटकाकर कमाई की जाती थी. इससे लालफीताशाही और लेटलतीफा को ताकत मिलती ती. उन्होंने अब हर गरीब को घर मिलता है. घर देते समय किसी की जाति और पंथ नहीं पूछा जाता है. उज्जवला में जब करोडों महिलाओं को गैस के सिलेंडर दिए गए तो किसी जाति या पंथ नहीं पूछा गया. 

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- 2017 से पहले विकास की नदी इन्ही के परिवार में ठहरी थी

मोदी-योगी की सरकार ने किसानों के लिए क्या-क्या किया

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और यूपी की बीजेपी सरकार अपने किसान भाइयों के सम्मान और उनका अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले पांच साल में गन्ना किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि इतना भुगतान तो पहले की दो सरकारों में मिलाकर नहीं किया था. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को अपनाते हुए हर किसान का सम्मान, ये हमारा ध्येय है.

Uttarakhand Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए किए 10 वादे, जानिए क्या क्या सुधारेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में यूरिया के लिए यूपी के किसानों ने लाठियां तक खाई थीं. जिन्होंने किसानों को ये दिन दिखाए थे वे कभी किसानों का भला नहीं कर सकते हैं, वो सिर्फ किसानों को धोखा दे सकते हैं. पहले की सरकारों में गन्ने की पर्ची से लेकर गन्ना बकाए के भुगतान तक हर जगह नकली समाजवादियों का ही बोलबाला था. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में गेहूं की जितनी सरकारी खरीद हुई थी, योगी जी की सरकार ने उससे दोगुने से भी अधिक की खरीद की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों का जिक्र किया

उन्होंने कहा कि 500 किमी का दिल्ली-लखनऊ इकोनॉमिक कॉरिडोर भी मुरादाबाद से ही होकर गुजरेगा.अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है. डबल इंजन की बीजेपी सरकार में मुरादाबाद-बरेली कॉरिडोर भी पूरा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि कर्मठ योगी सरकार दिन रात मेहनत में लगी है ताकि छोटे उद्यमियों को मदद मिले. 

 प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी जन चौपाल थी. इसमें बिजनौर, अमरोहा तथा मुरादाबाद के मतदाता, बीजेपी उम्मीदवार और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्र में 14 फरवरी को मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget