एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: खतौली में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी दिन मुख्तार अब्बास नकवी ने कही ये बात

खतौली उपचुनाव का शोर आज शाम थम गया. आखिरी दिन बीजेपी और रालोद ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया. बीजेपी से वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मोर्चा संभाला.

Khatauli Assembly By Election: मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को होनेवाले उपचुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम 5:00 बजे खत्म हो गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और बीजेपी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी. बीजेपी ने मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) को मैदान में उतारा. सराय रसूलपुर गांव में नकवी ने अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया. बीजेपी ने राजकुमारी सैनी को खतौली विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. अगले साल होने जा रहे आम चुनाव से पहले उपचुनाव को मनोवैज्ञानिक प्रभाव बताया जा रहा है. खतौली कस्बा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का केंद्र रहा था. बीजेपी सीट को बरकरार रखने की कोशिश में है.

थम गया चुनाव प्रचार का शोर

सपा-रालोद गठबंधन से सत्तारूढ़ दल बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल रही है. खतौली उपचुनाव से कांग्रेस और बसपा ने दूरी बनाई है. इसलिए बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को दोषी करार दिए जाने के बाद खतौली विधानसभा की सीट खाली हो गई थी. जिला अदालत ने 2013 के दंगों के एक मामले में विक्रम सिंह सैनी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी. रालोद प्रत्याशी मदन भैया (Madan Bhaiya) ने पिछला चुनाव लगभग 15 साल पहले जीता था.

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव का आज प्रचार हुआ खत्म, डिंपल यादव ने जनता से मांगे वोट

5 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

चंद्रशेखर आज़ाद ने सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया है. हालिया विधानसभा चुनाव के बाद से सपा-रालोद गठबंधन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. खतौली में 3.16 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5 दिसंबर को करेंगे. लगभग 50 हजार मतदाता अनुसूचित जाति से और 80 हजार मुस्लिम समुदाय से हैं. सूत्रों के अनुसार, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 1.5 लाख से अधिक मतदाता हैं. सैनी समुदाय के मतदाताओं की संख्या 35 हजार है. प्रजापति, गुर्जर, जाट, कश्यप का भी वोट बैंक है.

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget