एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश का सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग विधायक कौन है

UP Election 2022: आइए हम आपको बताते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों में सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग विधायक कौन था.

क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश (UP Assembly Election )में 2017 में हुए विधानसभा के चुनाव में सबसे कम और सबसे अधिक आयु का विधायक कौन चुने गए थे. आइए हम आपको बताते हैं कि उस साल चुने गए विधायकों में सबसे कम उम्र किस विधायक की थी और सबसे अधिक उम्र किसकी थी. 

सबसे युवा विधायक कौन?

पहले हम बात करते हुए सबसे कम उम्र के विधायक की. बदायू जिले की बिसौली सीट से बीजेपी के टिकट पर चुने गए कुशाग्र सागर उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के विधायक हैं. बिसौली सीट अनुसूचित जाति के आरक्षित है. चुनाव आयोग के मुताबिक कुशाग्र ने उस चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष मौर्य को 10 हजार 688 वोट के अंतर से हराया था. कुशाग्र सागर को 1 लाख 287 और आशुतोष को 89 हजार 599 वोट मिले थे.  

चुनाव आयोग के पास जमा किए गए हलफनामे में कुशाग्र ने अपनी आयु 25 साल दिखाई है. उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है. हलफनामे के मुताबिक कुशाग्र पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 

UP Election 2022: पिछले विधानसभा चुनाव में जीतने वाले सबसे गरीब 10 विधायक कौन थे? जानिए सबके बारे में

सबसे बुजुर्ग विधायक कौन हैं?

वहीं बरेली कैंट सीट से जीते राजेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश के सबसे उम्रदराज विधायक हैं. चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक चुनाव के समय अग्रवाल की उम्र 73 साल थी. चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मुजाहिद हसन खान को 12 हजार 664 वोटों से हराया था. अग्रवाल को 88 हजार 441 वोट और खान को 75 हजार 777 वोट मिले थे. अग्रवाल पिछले 26 साल से बरेली कैंट सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. साल 2017 में चुनाव जीतने पर अग्रवाल को वित्त मंत्री बनाया गया था. लेकिन 2019 में 75 साल की उम्र होने पर उन्होंने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. 

राजेश अग्रवाल के अलावा अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते दलवीर सिंह भी यूपी के सबसे उम्रदराज विधायक हैं. दलवीर सिंह ने बसपा उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह को 38 हजार 763 वोटों के अंतर से हराया था. दलवीर को 1 लाख 25 हजार 545 और जयवीर को 86 हजार 782 वोट मिले थे. दलवीर सिंह 2017 के चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी का हाथ थामा था. इससे पहले वो राष्ट्रीय लोकदल में थे. 

चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे में दलवीर सिंह ने अपनी आयु 73 साल दिखाई है. उन्होंने बीए और बीएड की पढ़ाई आगरा विश्वविद्यालय से की है. 

UP Election 2022: बीजेपी से लेकर SP तक, जानिए- यूपी के बीते चार विधानसभा चुनावों में किस पार्टी ने जीती हैं कितनी सीटें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget