एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के चुनाव में युवाओं को रोजगार देने के लिए किस पार्टी ने क्या वादा किया है?

UP Election 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी. आइए जानते हैं नौकरी पर किस पार्टी ने क्या-क्या वादा किया है.

चुनाव आयोग अब से कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इससे पहले आइए हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में हिस्सा ले रही किस राजनीतिक पार्टी ने युवाओं के लिए क्या-क्या वादे किए हैं. इसमें सरकार बनने पर नौकरी देने से लेकर फ्री में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्कूटी तक के वादे शामिल हैं.

कांग्रेस का वादा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2 दिसंबर को मुरादाबाद में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में घोषणा की थी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी. कांग्रेस ने 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए फ्री स्मार्टफोन और स्कूटी का वादा पहले ही कर दिया था.

राष्ट्रीय लोकदल का वादा

पश्चिम उत्तर प्रदेश की पार्टी मानी जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल ने कहा है कि प्रदेश में उसकी सरकार बनने पर निजी और सरकारी क्षेत्र में 1 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी. युवाओं को लुभाने के लिए ही रालोद ने पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करने की आयु सीमा बढ़ाकर 28 साल कर देने की घोषणा की है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रालोद का समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने वाला है. ऐसे में यह देखना होगा कि रालोद के इस वादे पर सपा का क्या रुख होता है.

समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने अभी चुनाव को लेकर कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया है. लेकिन पोस्टरों के जरिए वह युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही है. समाजवादी 
ने कहा है कि उसकी सरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. 

बसपा का वादा

मुख्य तौर पर दलितों की पार्टी मानी जानी वाली बहुजन समाज पार्टी चुनाव को लेकर कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती है. पार्टी प्रमुख मायावती ने अभी पिछले महीने ही कहा था कि बसपा घोषणा पत्र जारी करने नहीं बल्कि काम करके दिखाती है. पार्टी ने कहा है कि उसकी सरकार बनने पर प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पड़े सभी पदों को भरा जाएगा. इसके अलावा बसपा ने महिलाओं को राजनीति और सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है.

बीजेपी का दावा

प्रदेश में सरकार चला रही बीजेपी ने युवाओं को रोजगार को लेकर कोई वादा नहीं किया है. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस साल जुलाई में दावा किया था कि उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में 6 लाख 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं. सरकार का दावा था कि बीजेपी सरकार ने सपा और बसपा की सरकारों से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget