एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के 107 विधायकों पर दर्ज हैं हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे मामले

UP Election 2022: साल 2012 में चुनी गई उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election) में 98 विधायकों पर गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज थे. साल 2017 के चुनाव ऐसे विधायकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई थी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) की बिसात एक बार फिर बिछाई जा रही है. राजनीतिक दल गठजोड़ बनाने और उम्मीदवारों के चयन में लगे हैं. उम्मीदवारों के चयन का एक पैमाना धनबल और बाहुबल भी है. आइए नजर डालते हैं कि 2017 के विधानसभा के चुनाव में आपराधिक छवि वाले कितने विधायक चुने गए थे. खासतौर पर वो विधायक जिनपर गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज थे. 

चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने चुनाव आयोग में जमा विधायकों के एफिडेविट का विश्लेषण कर यह सूची बनाई है. गंभीर अपराधों में वो मामले शामिल हैं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा हो सकती है. या वो धाराएं जो गैर जमानती हैं. इसमें हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं. 

UP Election 2022: क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अमीर विधायक कौन हैं

एडीआर का कहना है कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों में से 107 विधायकों पर गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज थे. यह संख्या कुल विधायकों के 26 फीसदी के बराबर है. इससे पहले 2012 में चुने गए विधायकों में ऐसे विधायकों की संख्या 98 या 24 फीसदी थी. 

किस विधायक पर दर्ज हैं कितने मामले

गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों वाले विधायकों की सूची में सबसे पहला नाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का है. कुशीनगर के तमकुही राज विधानसभा सीट से जीते लल्लू पर कुल 16 मामले दर्ज थे. इसके अलावा मउ विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर जीते मुख्तार अंसारी का नाम है. उनके खिलाफ भी कुल 16 मामले दर्ज थे. भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से जीते निषाद पार्टी के विजय कुमार मिश्र पर भी 16 मामले दर्ज थे.  

पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले सोनभद्र की दुद्धी (एसटी) सीट से अपना दल के टिकट पर जीते हरिराम चेरो पर गंभीर धाराओं के तहत कुल 12 मामले दर्ज थे. 
 
कानपुर के बिठूर से बीजेपी के टिकट पर जीते अभिजीत सिंह सांगा पर गंभीर धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज थे. हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर जीते असलम अली पर भी गंभीर धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज थे.   

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरन नाथ सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते अरविंद गिरी पर 8 मामले दर्ज थे. बिजनौर जिले के धामपुर से जीते बीजेपी विधायक अशोक कुमार राना पर 8 मामले दर्ज थे. रायबरेली के सरेनी से विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह पर 8 मामले दर्ज थे. अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक इंदिरा प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी पर भी 8 मामले दर्ज थे. वहीं बलिया के बैरिया विधानसभा सीट से जीते सुरेंद्र सिंह पर गंभीर धाराओं के तहत 8 मामले दर्ज थे. सुरेंद्र प्रताप सिंह अपने आपत्तिजनक बयानों के लिए मशहूर हैं.  

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं यूपी के सबसे 'गरीब' विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget